सुहाना को ‘तू मिल जाए’ के लिरिक्स याद देख हैरान हुए ‘किंग’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 06 नवंबर 2026। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी बेटी सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सुहाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह एड शीरन के गाने ‘तू मिल जाए’ को गाती नजर आ रही हैं। सुहाना के इस वीडियो पर शाहरुख खान ने ऐसा कमेंट किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

क्या बोले शाहरुख खान?
बता दें कि सुहाना खान ने यह वीडियो मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के लिए तैयार होते समय बनाया था। वीडियो में वह फिल्म ‘किंग’ के नए गाने ‘तू मिल जाए’ के बोल गुनगुनाती दिखाई दे रही हैं। बेटी का यह अंदाज देखकर शाहरुख भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। किंग ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम्हें इसके बोल कैसे याद रहते हैं। मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि एड बहुत तेजी से गाते हैं।’ शाहरुख के इस कमेंट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज हुआ गाना
बता दें कि ‘तू मिल जाए’ गाना सोमवार को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था। इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने मिलकर गाया है। वहीं, इसमें इंग्लिश रैप एड शीरन ने लिखा है। गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

एड शीरन ने बताया कैसे मिला ‘किंग’ में काम
गाना रिलीज होने के बाद एड शीरन ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते और इस म्यूजिकल कोलैबोरेशन को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख से उनकी पहली मुलाकात के दौरान ही अभिनेता ने उनसे अपनी अगली फिल्म के लिए गाना बनाने और बॉलीवुड में डेब्यू करने की बात कही थी। एड ने बताया कि पिछली बार जब वह भारत आए थे, तब शाहरुख के घर गए थे।

वह शाहरुख से अपने गाने ‘सैफायर’ के म्यूजिक वीडियो में अरिजीत सिंह के साथ कैमियो करने का अनुरोध करने पहुंचे थे। इसी मुलाकात के दौरान शाहरुख ने उनकी मुलाकात म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर से कराई। एड के मुताबिक, उसी रात उन्होंने ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ के लिए अपना हिस्सा लिखा और रिकॉर्ड भी किया। उन्होंने शाहरुख, अरिजीत और सचिन-जिगर के साथ काम करने पर खुशी जताई।

कब सिनेमाघरों में आएगी ‘किंग’?

  • शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
  • फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
  • यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात

शेयर करेसड़कों पर कचरे के ढेर, टैंकरों से पानी की सप्लाई भी बंद इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 06 नवंबर 2026।  धनतेरस पर जहां राजधानी के बाजारों में रौनक है, वहीं शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं पर हड़ताल का असर गहराने लगा है। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन ने अब नगर निगम के […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर