‘कांग्रेस किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए लाई 15 गारंटी’, लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बोले खरगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू 16 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगलूरू में एक प्रेस कॉन्फेरेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सभी श्रम कानूनों के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। खरगे ने बताया कि कांग्रेस ने किसान न्याय, युवा न्याय और महिला न्याय के लिए 15 गारंटी की घोषणा की है। खरगे ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन और श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए कई कानून बनाए। दुर्भाग्य से इस एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी श्रम कानूनों के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं को भी कमजोर कर दिया है। यहां तक कि मनरेगा श्रमिकों को उनकी पूरी मजदूरी नहीं मिल रही है और राज्य सरकार को नियमित पैसा भी जारी नहीं किया जाता है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे ने बताया कि चुनाव आयोग आज चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करेगा। मणिपुर में शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा को करीबन 63 दिन पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस ने किसान न्याय, युवा न्याय और महिला न्याय के लिए 15 गारंटी की घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा, “प्रत्येक न्याय के पांच बिंदु होते हैं, जिससे यह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्रदान करने के लिए 15 न्याय बनते हैं। आज हम और पांच गारंटी की घोषणा करते हैं, जिसमें श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

गांधीनगर में बोले अमित शाह- कार्यकर्ता लोगों को बताएं यह चुनाव भारत के लिए है, भाजपा के लिए नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 16 मार्च 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को बताएं कि यह चुनाव भाजपा के लिए नहीं, भारत के लिए है। टिकट मिलने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर पहुंचे शाह ने शुक्रवार को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल