गांधीनगर में बोले अमित शाह- कार्यकर्ता लोगों को बताएं यह चुनाव भारत के लिए है, भाजपा के लिए नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 16 मार्च 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को बताएं कि यह चुनाव भाजपा के लिए नहीं, भारत के लिए है। टिकट मिलने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर पहुंचे शाह ने शुक्रवार को प्रचार अभियान की शुरुआत की। चुनावी शंखनाद से पहले उन्होंने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ अहमदाबाद शहर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे भाजपा को वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर जरूर जाएं और 400 से अधिक सीटें सुनिश्चित करें। 2019 में, शाह ने गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सीजे चावड़ा को 5 लाख से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। तब भाजपा ने गुजरात में क्लीन स्वीप करते हुए राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटें जीत ली थीं।

चावड़ा अब भाजपा में हैं। गौरतलब है, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसबीच, विपक्षी दल कांग्रेस ने सीटों को लेकर आप के साथ यहां समझौता किया है, लेकिन अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है।

भाजपा ने पर्चा बांटने और पर्दे लगाने वाले को अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री बनाया
शाह ने कहा, भारत में लगभग 1500 पार्टियों में से भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है, जो मेरे जैसे एक छोटे से पार्टी कार्यकर्ता को जो पर्चे बांटता था और पार्टी कार्यक्रमों के लिए पर्दे लगाता था, उसे केंद्रीय मंत्री और पार्टी का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा, इस पार्टी ने एक गरीब परिवार के चाय बेचने वाले को इस देश का प्रधानमंत्री और विश्व नेता बनाया है। उन्होंने गांधी नगर से एक बार फिर उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगाने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

Leave a Reply

Next Post

'भाजपा केवल शोर मचाती है, उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं', राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मार्च 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘शोर बहुत मचाती” है लेकिन उसमें संविधान को ‘‘बदलने” का साहस नहीं है। राहुल ने यह भी कहा कि सच्चाई और देश की जनता उनके […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल