11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी संग 40 देशों के राजनयिक करेंगे योग, विशाखापत्तनम में जुटेंगे 5 लाख लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 40 देशों के राजनयिक भी योगासन करते दिखाई देंगे। 21 जून को विशाखापत्तनम में पांच लाख से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के साथ मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु भी योग करते नजर आएगें। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि 21 जून को विशाखापत्तनम में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें पीएम मोदी स्वयं कॉमन योग प्रोटोकॉल का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान करीब पांच लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसी के साथ-साथ देश भर में एक लाख से अधिक स्थानों पर योग संगम कार्यक्रम किए जाएंगे, जो इसे अब तक के सबसे बड़े समकालिक योग प्रदर्शनों में से एक बनाएगा। आंध्र सरकार ने योग आंध्र अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य राज्य में 10 लाख नियमित योग साधकों का समुदाय विकसित करना है। 

कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजनयिक भी लेंग हिस्सा जाधव ने कहा कि यह सिर्फ उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रयासों को व्यापक रूप देने और समाज के हर वर्ग तक योग को पहुंचाने की सामूहिक अपील है। दिल्ली में ऐतिहासिक पहले आयोजन से लेकर मैसूर, न्यूयॉर्क और श्रीनगर जैसे कई स्थलों पर योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम हुए हैं जिनके जरिए स्वास्थ्य, सद्भाव और शांति की साझा खोज में भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के लोगों को एकसाथ जोड़ा गया।

Leave a Reply

Next Post

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहले ही हो चुकी थी भविष्यवाणी!  दीवार पर दिखी थी घुसते विमान की तस्वीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 13 जून 2025। अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की त्रासदी के बीच एक खास संयोग ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हादसे के कुछ ही घंटे पहले प्रकाशित गुजरात के लोकप्रिय अखबार ‘मिड-डे’ के फ्रंट पेज पर एक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल