अरविंदर सिंह लवली ने संभाला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, सामने है बहुत बड़ी चुनौती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 सितम्बर 2023। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने गुरुवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी को फिर से खड़ा करना और इसके संगठनात्मक ढांचे को ठीक करना उनकी पहली प्राथमिकताओं में से एक है। लवली को गत 31 अगस्त को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। शीला दीक्षित की सरकार में बतौर मंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाले 54 वर्षीय लवली इससे पहले दिसंबर 2013 से फरवरी 2015 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लवली को कांग्रेस नेतृत्व ने ऐसे समय दिल्ली प्रदेश की कमान सौंपी है जब पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस को दिल्ली में हुए पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली।

अध्यक्ष के तौर पर लवली के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली में कांग्रेस के खोये जनाधार को वापस हासिल करने की होगी। इसके साथ ही उनके सामने एक और चुनौती लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ तालमेल की गुंजाइश बनाए रखने की भी होगी। लवली पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से 1998 से 2013 तक लगातार विधायक रहे। वर्ष 2003 से 2013 तक शीला दीक्षित की सरकार में वह मंत्री रहे। उन्होंने शिक्षा, परिवहन, शहरी विकास और राजस्व जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

Leave a Reply

Next Post

'जी20 साबित हुआ वैश्विक चुनौतियों के समाधान का उचित मंच'; इस मशहूर अर्थशास्त्री ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 सितम्बर 2023। मशहूर अर्थशास्त्री व पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री जिम ओ नील का कहना है कि जी-20 की भारत की अध्यक्षता ने साबित कर दिया है कि यह संगठन वैश्विक चुनौतियों के प्रभावी समाधान का उचित मंच है। स्वास्थ्य और सतत विकास […]

You May Like

सीएम रेखा गुप्ता का बयान: महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए पूरी प्रक्रिया की जरूरत....|....आरएसएस को हराना कांग्रेस का शेख चिल्ली का सपना मात्र है - रामेश्वर शर्मा....|....मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई: दो जिलों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, उग्रवादी गिरफ्तार....|....'इंडिया आज पहले से ज्यादा भारत बन चुका, पुनर्जीवित हो रहीं परंपराएं', एस जयशंकर का बयान....|....तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण: अमित शाह बोले- ये मोदी सरकार की बड़ी सफलता, कांग्रेस पर भी साधा निशाना....|....अपनी ही पार्टी में घिरे ट्रंप, कर कटौती वाले बजट ढांचे पर मतदान हुआ स्थगित, कई सांसद कर रहे विरोध....|....आर्चर की 147 की रफ्तार की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए गिल, फैंस ने किया ट्रोल; पराग के आउट होने पर विवाद....|....टैरिफ वॉर के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, ट्रंप के साथी बोले- व्यापार वार्ता में वह सबसे आगे....|....विनेश फोगाट ने बताया अपना फैसला: सरकारी नाैकरी, चार करोड़ नगद और प्लॉट में से एक अवाॅर्ड चुनना था, भेजी चिट्ठी....|....पप्पू को पांच गोली मारीं...मन न भरा तो 200 डंडे भी मारे, पोस्टमार्टम में दिखी बर्बरता