‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 05 सितंबर 2026। हिंदी सिनेमा में रोमांस की कहानियां भले ही कई बार देखी गई हों, लेकिन जब प्रेम कहानी का रंग स्थानीय मिट्टी, मासूमियत और रिश्तों की गर्माहट से जुड़ता है, तो उसकी खूबसूरती अलग ही नजर आती है। विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया स्टारर आगामी हिंदी रोमांटिक ड्रामा ‘कजिन ईशा’ का फर्स्ट लुक इसी एहसास को पर्दे पर उतारने का वादा करता है।

विक्रांत राय फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के मोशन पोस्टर में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पहली झलक में ही ध्यान खींचती है। दोनों के बीच की सहज नजदीकियां, मासूम एक्सप्रेशन और भावनात्मक जुड़ाव पुराने दौर के एवरग्रीन रोमांस की याद दिलाते हैं।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘कजिन ईशा’ की कहानी शहरी प्रेम कहानियों से अलग एक स्थानीय और दिलचस्प दुनिया में आगे बढ़ती है। फिल्म की खासियत सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि रिश्तों की मासूमियत, हल्की शरारत और मानवीय भावनाओं का मेल भी नजर आता है।

खास बात यह है कि विक्रांत राय फिल्म में मुख्य अभिनेता के साथ निर्देशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। फिल्म का निर्माण आर. जी. चंद्रा ने और सह-निर्माण पारुल तोमर ने किया है। रिलीज डेट की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन फर्स्ट लुक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Next Post

भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान

शेयर करेफायर एंड सिक्योरिटी इंडिया एक्सपो 2026 में दिखी सुरक्षित भारत की तस्वीर इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 05 सितंबर 2026। भारत के तेजी से बढ़ते शहरीकरण, औद्योगिक विस्तार और बुनियादी ढांचे के बीच विकास के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। मुंबई में आयोजित फायर एंड सिक्योरिटी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां