हर बूथ पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के आदेश के खिलाफ ‘सुप्रीम’ सुनवाई; EC के फैसले को दी चुनौती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 दिसंबर 2024। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,200 से बढ़ाकर 1,500 करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी गई है। आयोग ने अगस्त, 2024 में जारी दो आदेशों के जरिये पूरे देश में बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का फैसला किया था। आयोग के इस फैसले को इंदुप्रकाश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल के जरिये चुनौती दी है, जिसपर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ विचार करेगी। सिंह ने याचिका में दावा किया है कि वोटरों की संख्या बढ़ाने वाला फैसला मनमाना है जो किसी तर्कपूर्ण डाटा पर आधारित नहीं है। 

इससे पहले 24 अक्तूबर को शीर्ष कोर्ट ने याचिका पर आयोग को कोई नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया था, लेकिन सिंह को अनुमति दी थी कि वह आयोग के स्थायी वकील को याचिका की प्रति मुहैया करा दें ताकि इस मुद्दे पर आयोग का पक्ष जाना जा सके।

Leave a Reply

Next Post

गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान भिड़े फैंस, 100 से ज्यादा के मरने की आशंका; पुलिस स्टेशन भी जलाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोनाक्री (गिनी) 02 दिसंबर 2024। गिनी के दूसरे सबसे बड़े शहर एन’जेरेकोर में रविवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में दर्जनों लोगों की मौत हो गई। हालांकि, एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया से बात […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल