‘Heyy Babyy 2’ से ऑस्ट्रेलिया में फिर गूंजेगा बॉलीवुड का जादू

Indiareporter Live
शेयर करे

ऑस्ट्रेलिया में बजेगा बॉलीवुड का डंका, साजिद नाडियाडवाला ने किया 3 फिल्मों का बड़ा ऐलान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 04 संतंबर 2026।बॉलीवुड और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिल्मी रिश्ते अब एक नए मुकाम की ओर बढ़ रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने मुंबई में साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस का दौरा किया, जहां भारतीय सिनेमा और ऑस्ट्रेलियाई स्क्रीन इंडस्ट्री के बीच सहयोग को लेकर अहम चर्चा हुई। इसी दौरान नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन आगामी फिल्मों की शूटिंग का ऐलान किया।

इन फिल्मों में सबसे ज्यादा उत्सुकता ‘Heyy Babyy 2’ को लेकर है। 2007 की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘Heyy Babyy’ की शूटिंग का एक हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। अब सीक्वल के लिए उसी देश में वापसी इस कहानी को एक खूबसूरत सिनेमाई कनेक्शन देती है।

नाडियाडवाला के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की शानदार लोकेशंस, प्रोफेशनल क्रू और सहयोगी माहौल ने उनकी टीम को प्रभावित किया है। वहीं, क्रिस मिन्स ने इस साझेदारी को न्यू साउथ वेल्स की स्क्रीन इंडस्ट्री के लिए बड़ा अवसर बताया। यह सहयोग स्थानीय क्रू और व्यवसायों के लिए रोजगार के साथ भारतीय फिल्मों के जरिए ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरती को भारत तक पहुंचाने का भी जरिया बनेगा।

Leave a Reply

Next Post

हाजिरी का ’वीएसके’ ऐप फेल, सर्वर ठप और सजा भुगते प्रदेश का शिक्षक? - कांग्रेस

शेयर करेअपनी तकनीकी नाकामी छुपाने शिक्षकों को बलि का बकरा बना रही है भाजपा सरकार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 04 सितंबर 2026। VSK ऐप की तकनीकी विफलता और शिक्षकों पर एकतरफा दंडात्मक कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग