बैटरी चलित वाहन, सी.एन.जी. एवं अन्य उत्पादों के उपयोग से कर सकते है पेट्रोल का संरक्षण: मंत्री मोहम्मद अकबर

indiareporterlive
शेयर करे

परिवहन मंत्री सक्षम महोत्सव-2021 के समापन समारोह में ऑनलाईन हुए शामिल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 फरवरी 2021। परिवहन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर आज अपने निवास कार्यालय से पेट्रोलियम संरक्षण तथा हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम)-2021 के समापन समारोह में ऑनलाईन शामिल हुए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय व पेट्रोलियम अनुसंधान संघ (पी.सी.आर.ए.) के तत्वाधान में गेल गैस लिमिटेड द्वारा सक्षम महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस महोत्सव का उद्देश्य आम नागरिकों में पेट्रोलियम संरक्षण और ईंधन दक्षता के संदेशों का प्रचार-प्रसार एवं जागरूक करना है।

मंत्री श्री अकबर ने सक्षम महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल बचाने के लिए हमें बैटरी चलित वाहनों, सी.एन.जी. सहित अन्य उत्पादों का उपयोग भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सी.एन.जी. का उपयोग करने पर पेट्रोल की तुलना में कम कार्बन डाइआक्साइड व कार्बन मोनोक्साइड का उत्सर्जन होता है। यह पेट्रोल व डीजल की तुलना में सस्ते कीमतों पर भी उपलब्ध है। उन्होंने संतुलित पर्यावरण के निर्माण के लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण और पेट्रोल बचत करने के लिए सपथ दिलयी। इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

खदान बंद करना आसान लेकिन नई खदान खोलना बहुत बड़ा काम - हरिद्वार सिंह

शेयर करेप्रमुख मुद्दों का समाधान होना आवश्यक – हरिद्वार सिंह इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 15 फरवरी 2021। एटक एसईसीएल के महासचिव एवं एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने “इंडिया रिपोर्टर लाइव” से कहा है कि खदान बंद करना बहुत ही आसान है लेकिन नई खदान खोलना बहुत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं