भारत को तीन मिसाइलें देगा इस्राइल, नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा दोनों देशों का रक्षा सहयोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 नवंबर 2025। इस्राइल हाल में हुए एक समझौते के तहत भारत को तीन नई मिसाइलें देगा। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और भी मजबूत होकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। इस्राइल और भारत के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए पिछले हफ्ते दोनों देशों के रक्षा सचिवों ने एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके लिए भारतीय रक्षा मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल गुप्त रूप से इस्राइल गया था। यह सौदा भारतीय रक्षा मंत्रालय के एक प्रतिनिधिमंडल की इस्राइल की गुप्त यात्रा के दौरान हुआ। इसके तहत इस्राइल अपनी तीन शक्तिशाली मिसाइलों को भारत को सौंपेगा। इन मिसाइलों का भारत में भी निर्माण किया जाएगा। भारत इस्राइल के रक्षा निर्यात का सबसे बड़ा खरीदार है।

रक्षा बिक्री का करीब 34 फीसदी हिस्सा भारत ने खरीदा
2020 से 2024 के बीच इस्राइल की कुल रक्षा बिक्री का करीब 34 फीसदी हिस्सा अकेले भारत ने खरीदा। यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस एमओयू के तहत भारत न केवल इस्राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) की एयर लॉरा बैलिस्टिक मिसाइलों और राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स आइस ब्रेकर क्रूज मिसाइलों की खरीद कर सकेगा, बल्कि उनका निर्माण भी कर सकेगा। भारत भी आइस ब्रेकर क्रूज मिसाइल में भी दिलचस्पी ले रहा है, इसकी मारक क्षमता करीब 300 किमी है। यह जमीन और समुद्र दोनों लक्ष्यों पर काम करती है, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर परिस्थितियों में भी प्रभावी रहती है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में आज से शुरू होगी भारत-नेपाल सीमा वार्ता; जेन जेड प्रदर्शन के बाद पहली बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 नवंबर 2025। भारत और नेपाल के बीच वार्षिक सीमा वार्ता आज यानी 12 नवंबर से दिल्ली में शुरू होगी। यह बैठक तीन दिनों तक चलेगी और दोनों देशों के शीर्ष सुरक्षा बलों भारत के सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल के आर्म्ड […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल