एक ही घर से उठी तीन अर्थियां: करंट लगने से पति-पत्नी और पड़ोसी की दर्दनाक मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

डिंडीगुल 19 मई 2026। तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में एक घर पर बिजली का तार गिरने से एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और कॉलेज के एक छात्र सहित तीन लोगों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान करुपैया (41), उनकी पत्नी सुधा (37) और 18 वर्षीय पड़ोसी सुब्रमण्यशिव के रूप में हुई, जो उनकी मदद के लिए दौड़े थे। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण अथूर के अग्रहारा स्ट्रीट स्थित करुपैया के घर की ऊपरी मंजिल पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। पड़ोसियों ने बिजली बोर्ड को सूचना दी, जिसने बिजली आपूर्ति रोक दी।

 वे तीनों पीड़ितों को अथूर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेम्पाटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निवासियों ने अस्पताल के पास विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिंडीगुल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।  

Leave a Reply

Next Post

शुभेंदु अधिकारी पीए मर्डर केस में CBI को मिली बड़ी सफलता, यूपी से एक और शूटर गिरफ्तार, दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे से दबोचा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुजफ्फरनगर/बलिया 19 मई 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में एक वांछित आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर जिले में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल