भारत की T20 टीम में एमएस धोनी को मिल सकती है बड़ी भूमिका, BCCI कर रही है विचार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 नवंबर 2022। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जितनी उनसे उम्मीद की जा रही थी। यही कारण था कि टीम सेमीफाइनल में बुरी तरह हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हालांकि, ग्रुप स्टेज में टीम ने 5 में से 4 मुकाबले जीते थे, लेकिन उन मैचों में भी टीम का प्रदर्शन उस दर्जे का नहीं था, जो कि एक वर्ल्ड क्लास टीम से उम्मीद की जाती है। यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अब महेंद्र सिंह धोनी को टीम के साथ जोड़ने पर विचार कर रही है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के लिए काम करना कठिन है। हालांकि, टीम का सपोर्ट स्टाफ बड़ा है, लेकिन फिर भी तीनों फॉर्मेट में टीम के साथ ट्रेवल करना आसान नहीं है। यही कारण है कि बीसीसीआई स्प्लिट कोचिंग पर विचार कर रही है, जिसको लेकर एपेक्स काउंसिल में बात होगी। क्रिकेट सलाहकार समिति के गठन को भी प्राथमिकता मिलेगी, क्योंकि चयन पैनल फिर से चुनना है। 

द टेलीग्राफ की मानें तो ICC टूर्नामेंटों में क्रिकेट के फीयरलेस ब्रांड के लिए एक्सप्ट स्किल लाने के लिए T20 टीम के साथ किसी क्षमता में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल करने के बारे में BCCI में बात हुई है। धोनी ने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप के दौरान टीम के साथ काम किया था, लेकिन वह अंतरिम क्षमता में टीम के साथ। उनको मेगा इवेंट के लिए मेंटॉर बनाया गया था। 

धोनी के अगले साल के आईपीएल के बाद खेल से संन्यास लेने की उम्मीद है और बीसीसीआई उनके अनुभव और तकनीकी कौशल का सही तरीके से उपयोग करने के लिए उत्सुक है। पूर्व कप्तान को खिलाड़ियों के एक विशेष समूह के साथ काम करने के लिए कहा जा सकता है, क्योंकि तीन प्रारूपों का प्रबंधन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए बहुत कठिन साबित हो रहा है।

एमएस धोनी ने भारत को तीन आईसीसी खिताब दिलाए हैं। वे जानते हैं कि टीम के दृष्टिकोण को कैसे बदलना है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को भी लगता है कि बीसीसीआई को ‘घमंड निगल’ लेना चाहिए और ‘प्रेरणा के लिए इंग्लैंड की ओर’ देखना चाहिए। एपेक्स काउंसिल में पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर भी शामिल हैं, जिन्होंने एमएस धोनी जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी को तलाशा था।  

Leave a Reply

Next Post

ICC ने शेयर किए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पांच गेम चेंजिंग मूमेंट्स, विराट कोहली का हारिस राउफ को छक्का भी शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 नवंबर 2022। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 तमाम उतार-चढ़ावों से भरा रहा। सुपर-12 में वेस्टइंडीज का नहीं पहुंच पाना, इंग्लैंड का सुपर-12 में आयरलैंड से हार जाना, पाकिस्तान का जिम्बाब्वे से हार जाना और सबसे बड़ा जो उलटफेर हुआ वह हुआ सुपर-12 […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं