वीरेंद्र सहवाग ने बताया, कौन सी टीम बनेगी टी-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2021। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैचों में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। इसके बाद लग रहा था कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। लेकिन टीम इंडिया को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार मिली। इसके बाद पाकिस्तान ने मंगलवार को अपने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। लेकिन भारत के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग का अब भी मानना है कि टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। उन्हें कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया पर भरोसा है।

पाकिस्तान की संभावनाओं के बारे में सहवाग ने कहा कि पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की संभावना लगभग तय है क्योंकि उसके मैच अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ हैं। अगर वो अपने अगले दो मुकाबले भी जीतते हैं तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। भारत का अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ है। दोनों टीमों के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है।

Leave a Reply

Next Post

आर्यन खान को जमानत नहीं मिलने पर दुखी हुए ऋतिक रोशन, बोले- बहुत दुखी हूं...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 28 अक्टूबर 2021। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने 3 अक्टूबर को क्रूज रेव पार्टी पर रेड के दौरान गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है। वहीं, इस केस को लेकर बॉलीवुड […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल