मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को शामिल करने का किया आग्रह

indiareporterlive
शेयर करे

जनप्रतिनिधियों का संचालक मंडल में प्रतिनिधित्व नहीं होने से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का जनता से जुड़ाव नहीं और योजनाओं के क्रियान्वयन में जमीनी बाधाएं

भूपेश बघेल ने केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 17 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर स्मार्ट सिटी मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को भी शामिल करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री पुरी को आजादी के पर्व पर देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका ध्यान केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन की ओर दिलाया है। इसमें उन्होंने अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा चयनित 100 शहरों में स्मार्ट सिटी मिशन के क्रियान्वयन हेतु विशेष प्रयोजन यान, जो स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है, के माध्यम से कराया जा रहा है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में स्मार्ट सिटी मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल प्रशासनिक अधिकारियों को रखा गया है किन्तु संचालक मंडल में जनप्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुए संचालक मंडल में प्रतिनिधित्व की मांग की जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में आगे अवगत कराया है कि भारत के संविधान के 74वें संशोधन द्वारा नगरीय निकायों को सशक्त करने के उद्देश्य से सरकार के तीसरे स्तंभ के रूप में स्थान दिया गया है। शहरी प्रशासन में महापौर तथा महापौर परिषद को व्यापक अधिकार सौंपे गए हैं। जिनका स्मार्ट सिटी लिमिटेड में कोई भूमिका निर्धारित नहीं है। जनप्रतिनिधियों का संचालक मंडल में प्रतिनिधितव नहीं होने के कारण स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का जनता से जुड़ाव नहीं हो पा रहा है और योजनाओं के क्रियान्वयन में जमीनी बाधाएं परिलक्षित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को शामिल किए जाने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Next Post

प्रशासन द्वारा केएसके पावर प्लांट के बर्खास्त मजदूरों के हितों में उचित निर्णय नहीं लिए जाने पर आक्रोशित हुए मजदूर,, जिससे भयभीत होकर केएसके पावर प्लांट में भारी पुलिस बल कि हुई तैनाती

शेयर करे मनी कुमार टंडन जांजगीर चांपा 17 अगस्त 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव) जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नरियारा इलाके में स्थित केएसके महानदी पावर प्लांट कि बर्खास्त मजदूरों एवं प्लांट प्रबंधन के बीच की आपसी संघर्ष की है जिसमें नौकरी से बेदखल नरियरा भू-विस्थापित मजदूर रामनाथ केवट के जहर […]

You May Like

‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत