‘कोरोना लॉकडाउन के बाद बढ़े बाल विवाह’, महाराष्ट्र महिला आयोग की चीफ बोलीं- मोबाइल जिम्मेदार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 अगस्त 2023। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दावा किया है कि कोरोना लॉकडाउन के बाद राज्य में बाल विवाह की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को आयोजित करते हुए रुपाली चकनकार ने यह बात कही। चाकणकर ने बताया कि अकेले लातूर में 37 बाल विवाह रोक गए हैं और दो घटनाओं में मामले भी दर्ज किए गए हैं। 

मोबाइल फोन को ठहराया जिम्मेदार
महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने हालांकि अपने दावे को साबित करने के लिए कोई तथ्य या समय सीमा नहीं पेश की, जिससे पता चले कि महाराष्ट्र में बाल विवाह के मामले बढ़े हैं। रुपाली चाकणकर ने बताया कि ग्राम सभाओं में बाल विवाह पर रोक के लिए सख्ती से प्रस्ताव पारित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल और तकनीक के अन्य प्रकारों की वजह से माता-पिता और बच्चों में संवाद में कमी आई है। इसके चलते लड़कियां प्यार में पड़ जाती हैं।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की दामिनी स्कवॉड को ज्यादा से ज्यादा लड़कियों से बात करनी चाहिए और उन्हें जागरुक करना चाहिए। आयोग को ‘महिला आयोग अपल्या दारी’ के तहत राज्य के 28 जिलों से करीब 18000 शिकायतें मिली हैं। लातूर से 93 शिकायतें मिली हैं और उन्हें सुलझाने की कोशिश जारी है। इस दौरान एमएलसी विक्रम काले, कलेक्टर वर्षा ठाकुर घुगे, एसपी सोमे मुंडे और जिला सीईओ अनमोल सागर भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Next Post

युद्धक्षेत्र में यूक्रेन को बड़ी कामयाबी! रोबोटाइन से रूसी सेना खदेड़ने का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 29 अगस्त 2023। रूस और यूक्रेन युद्ध को डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच जहां रूस अपने कब्जे वाले क्षेत्र पर पकड़ और मजबूत करने की कोशिश में जुटा है, वहीं यूक्रेन पलटवार कर अपने इलाकों को रूसी सेना […]

You May Like

मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय