योगी सरकार का एलान: 68 लाख विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट, 20 दिसंबर को होगा कार्यक्रम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 11 दिसंबर 2021। योगी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि निशुल्क टैबलेट व स्मार्ट फोन किसे-किसे दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। नोडल एजेंसी यूपीडेस्को की ओर से इसकी खरीद के लिए वित्तीय निविदा पूरी हो गई है। आपूर्ति सैमसंग, एसर और लावा जैसी कंपनियां करेंगी। तीनों कंपनियां 12,700 की दर से टैबलेट आपूर्ति करेंगी, जबकि लावा व सैमसंग एक स्मार्टफोन 10,700 में आपूर्ति करेंगी। प्रदेश सरकार स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल और नर्सिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययरत 68 लाख विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट देगी। इसके लिए लावा, विशटल, सैमसंग व एसर ने टैबलेट के लिए जबकि लावा व सैमसंग ने स्मार्टफोन के लिए टेंडर डाला था।

तकनीकी निविदा में विशटल को अपात्र घोषित कर दिया गया। मूल्यांकन समिति की अनुमति मिलते ही निविदा को कैबिनेट की मंजूरी दिलाई जाएगी। एसीएस औद्योगिक विकास विभाग अरविंद कुमार ने कहा कि इसी महीने से वितरण शुरू हो जाएगा।

20 के बाद शुरू हो जाएगा वितरण

जानकारी के मुताबिक टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण 20 दिसंबर के बाद शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों भव्य समारोह में इसका वितरण किया जाएगा। इस पर करीब 4700 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इन्हें मिलेगा टैबलेट

2021 में तकनीकी शिक्षा के तहत अध्ययरत विद्यार्थियों, तकनीकी शिक्षा (डिप्लोमा), आईटीआई में प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों, राजकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों (एमबीबीएस, एमएस, एमडी, बीडीएस) और नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स, पैरामेडिकल और नर्सिंग के विद्यार्थियों को।

इन छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन

स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों, सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत कुशल श्रमिकों, एमएसएमई विभाग की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एससी-एसटी स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना, पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना और ओडीओपी की प्रशिक्षण योजना में पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों को।

अब तक 40 लाख पंजीकरण

यूपीडेस्को के एमडी कुमार विनीत ने बताया कि अभी तक 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा: हिसार में आंदोलन से लौट रहे किसानों की ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, पंजाब के दो किसानों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हिसार 11 दिसंबर 2021। हरियाणा में नेशनल हाईवे 9 पर हिसार में अलसुबह हादसा हो गया। किसान आंदोलन से लौट रहे किसानों की ट्राली को ट्रक ने टक्कर मारी है। हादसे में पंजाब के मुक्तसर साहिब निवासी दो किसानों की मौत हो गई। इनमें से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां