इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, कंक्रीट के बैरियर से टकराई बस; 16 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जकार्ता 22 दिसंबर 2025। इंडोनेशिया में एक भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। हादसा स्थानीय समयनुसार सोमवार आधी रात को हुआ, जब 34 यात्रियों को लेकर जा रही बस एक कंक्रीट के बैरियर से टकरा गई। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए हैं। सर्च और राहत एजेंसी के प्रमुख बुडियोनो ने बताया कि बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस एक कंक्रीट के बैरियर से टकराकर पलट गई। 

10 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस राजधानी जकार्ता से प्राचीन शाही शहर योग्यकार्ता जा रही थी। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुडियोनो ने कहा, ‘तेज टक्कर से कई यात्री बाहर गिर गए और बस की बॉडी में फंस गए।’ पुलिस और बचाव दल दुर्घटना के लगभग 40 मिनट बाद पहुंचे और घटनास्थल पर मारे गए छह यात्रियों के शव बरामद किए। बुडियोनो ने बताया कि अन्य 10 लोगों की अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान मौत हो गई।

घायलों में से कई की हालत गंभीर
हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है और 13 अन्य लोग भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दिखाया गया कि पीली बस अपने किनारे पर पलटी हुई थी और नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के कर्मियों, पुलिस और राहगीरों से घिरी हुई थी, जबकि एम्बुलेंस पीड़ितों और मृतकों को ले जा रही थी।

Leave a Reply

Next Post

'लिव-इन में रहने वाले जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं, विवाह शारीरिक संतुष्टि का जरिया नहीं', भागवत का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 22 दिसंबर 2025। लिव-इन-रिलेशनशिप वाले जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। परिवार शारीरिक संतुष्टि का जरिया नहीं बल्कि समाज की इकाई है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागत ने रविवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम में कही। भागवत ने कहा, ‘जहां […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग