बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी असंभव कामों को किया संभव; शाह बोले- तीसरा कार्यकाल है तय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मार्च 2024। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के बड़े फैसलों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी असंभव दिखने वाले कामों को पूरा किया है। फिर चाहें वह जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना हो या वन रैंक वन पेंशन लागू करना हो। गुजरात सरकार के एक कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए शाह ने पीएम मोदी के कार्यकाल को लेकर यह टिप्पणी की। उन्होंने इस दौरान अहमदाबाद और गांधीनगर जिलों में 3,012 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की अपेक्षा ये सभी काम समय पर पूरे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच सालों में मैंने जिन परियोजनाओं के लिए भूमिपूजन किया, उनमें से 91 फीसदी काम पूरे हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली से अपने वर्चुअल संबोधन में उन्होंने कहा कि यह भाजपा के काम करने का तरीका है। 

अपने संबोधन में अमित शाह ने भाजपा के 2014 के घोषणापत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी थी। तब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अधूरे पड़े कई ऐसे कामों को शामिल किया था जो बीते 50 सालों से लंबित थे। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के हमारे वादे पर विपक्ष हम पर हंसता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री ने हाल ही में भगवान की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ करने के बाद सबके लिए राम मंदिर के दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में ऐसे सभी कामों को पूरा किया है, जो सबको असंभव दिखते थे। फिर चाहें वो कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना हो या वन रैंक वन पेंशन लागू करना हो। 

शाह ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की कई अन्य उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन, गरीबों के लिए 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण, चार करोड़ नागरिकों को घरों का आवंटन, 10 करोड़ घरों को गैस कनेक्शन और 14 करोड़ नागरिकों को नल का पानी कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज मैं कही भी जाता हूं वहां जनता के मन को देखकर यह साफ हो जाता है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, ब्रूक के बाद एनगिडी भी हुए बाहर, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की हुई एंट्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मार्च 2024। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। उन्हें पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने साइन किया था। हालांकि, शुक्रवार को चोट के कारण वह आईपीएल के 17वें सीजन से बाहर हो गए। कैपिटल्स […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल