वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, अनुराग ठाकुर ने दी बधाई…बोले-खुशी और सम्मान महसूस कर रहा हूं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 सितम्बर 2023। जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली वहीदा रहमान ने ‘प्यासा’, ‘सीआईडी’, ‘गाइड’, ‘कागज के फूल’, ‘खामोशी’ और ‘त्रिशूल’ समेत कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया। अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर इस पुरस्कार के संबंध में घोषणा की।

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित ‘दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा रहा है।” रहमान (85) ने 1995 में तेलुगु फिल्मों ‘रोजुलु मारायी’ और ‘जयसिम्हा’ से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण किया। उन्होंने 1956 में ‘सीआईडी’ फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में देवानंद ने भी अभिनय किया था। वहीदा रहमान ने पांच दशकों से अधिक के अपने करियर में विभिन्न भाषाओं में 90 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें ‘रेशमा और शेरा’ (1971) में उत्कृष्ट अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ठाकुर ने सोशल मीडिया मंच के जरिए कहा कि जब संसद ने ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है, तो ऐसे में रहमान को इस ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से नवाजा जाना और भी उपयुक्त है। उन्होंने रहमान को भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में शामिल ऐसी अभिनेत्री बताया, जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार और समाज के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनके उस उत्कृष्ट कार्य के प्रति विनम्रतापूर्वक सम्मान व्यक्त करता हूं जो हमारे फिल्म इतिहास का एक अहम हिस्सा है।” रहमान ने 2021 में रिलीज हुई ‘स्केटर गर्ल’ फिल्म में आखिरी बार अभिनय किया था।

Leave a Reply

Next Post

18 साल में भाजपा ने मध्प्रदेश को बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया, कांग्रेस का डर सता रहा है: सुरजेवाला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 सितम्बर 2023। भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी करने के बाद, कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 18 सालों में बीजेपी ने राज्य को बर्बादी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण