प्रयागराज महाकुंभ से अयोध्या में 3 करोड़ भक्तों के रामलला के दर्शन करने का अनुमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्रयागराज 30 दिसंबर 2024। साल 2025 में प्रयागराज आयोजित होने वाले महाकुंभ में अयोध्या में 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसी के साथ ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अयोध्या में भी प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले करीब 10 प्रतिशत लोग आएंगे। ये भक्त राम लला का दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या पहुंचेगें। अयोध्या प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव हो सके। मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन 1.5 लाख से 2 लाख लोग अयोध्या आ रहे हैं। खासकर 1 जनवरी 2025 को नए साल के मौके पर अयोध्या में तीन से पांच लाख श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए आ सकते हैं।

ठंड में किए गए ये इंतज़ाम-

ठंड में व्यवस्थाओं को लेकर अयोध्या के मेयर ने बताया कि 5 हजार लोगों को रखने वाला एक टेंट, अयोध्या में लगाने का प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजा गया है। इसके अलावा रेन बसेरे बनाए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात के भरूच में बड़ा हादसा, केमिकल प्लांट में गैस लीक होने से 4 मजदूरों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भरूच 30 दिसंबर 2024। गुजरात में भरूच जिल के दहेज मरीन क्षेत्र में एक केमिकल कंपनी में गैस रिसाव से रविवार को चार लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि जीएफएल नामक केमिकल कंपनी के प्रोडक्शन विभाग के सीएमएस प्लांट में रिसाइकिल कॉलम टोप […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल