पीके ने दी भाजपा को खुली चुनौती, कहा- भाजपा में दम है तो घोषित करे कि नीतीश के चेहरे पर लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 16 मार्च 2024। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को खुली चुनौती दे डाली। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व में दम है तो वो घोषित करें कि नीतीश कुमार अगले मुख्यमंत्री (CM) होंगे और चुनाव लड़कर दिखाएं। प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा को भी पता चल जाएगा कि नीतीश कुमार को कंधे पर बैठाकर बिहार की जनता की आंखों में कितना धूल झोकेंगे। पिछली बार ही बिहार की जनता ने इन्हें 42 विधायकों पर उतार दिया था, इस बार जनता इतना नीचे कर देगी कि भाजपा चाहेगी फिर भी कुछ नहीं कर पाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार किसी भी फॉरमेशन में लड़े इन्हें 20 सीटें भी नहीं आएंगी। चाहे वे भाजपा के साथ लड़े, भागकर आरजेडी (RJD) के साथ लड़ें या अकेले लड़ें।

“भाजपा में दम नहीं है कि…”
पीके ने कहा कि दूसरी बात ये कि भाजपा में दम नहीं है कि ये घोषित दे कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा। अगर, ये घोषित कर देंगे तो उनके समर्थन में मैं खड़ा हो जाउंगा। ये नहीं कर सकते, उनको भी पता है कि नीतीश कुमार का नाम अगर घोषित किया तो बिहार की जनता उन्हें सिरे से साफ कर देंगी। नीतीश कुमार को तो साफ करेगी ही करेगी साथ में उनको भी साफ कर देगी।

Leave a Reply

Next Post

चुनावी बॉण्ड को लेकर सरकार पर भड़के जयराम रमेश, कहा- SC की निगरानी में जांच होना जरूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मार्च 2024। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि “चुनावी बॉण्ड घोटाले” की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र जांच होना जरूरी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में सरकार का मतलब “जितना […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल