कर्नाटक में जाति जनगणना पर राजनीति तेज, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बोले- सर्वेक्षण टाला नहीं जाएगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू 20 सितंबर 2025। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक में आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण 22 सितंबर से शुरू होगा और इसे टाला नहीं जाएगा। कुछ मंत्रियों के विरोध और टालने की मांग की खबरों के बीच उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण पिछड़ा वर्ग आयोग ही करेगा और वही तय करेगा कि इसे कैसे किया जाए। उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस सरकार हिंदू-विरोधी नहीं है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने कहा, ‘हम इसे नहीं टालेंगे। पिछड़ा वर्ग आयोग एक सांविधानिक निकाय है, हम उसे कोई निर्देश नहीं दे सकते। उन्होंने राय मांगी है, आगे वही फैसला करेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मंत्रियों के असंतोष की खबरें सच नहीं हैं और भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा कांग्रेस सरकार को हिंदू-विरोधी बताने की कोशिश कर रही है। मैंने मंत्रियों से कहा है कि इसका जवाब दें और सच सामने रखें।

कैबिनेट बैठक में सर्वे पर नहीं लिया निर्णय
बृहस्पतिवार की कैबिनेट बैठक में सर्वे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कुछ मंत्रियों ने वोक्कालिगा ईसाई, लिंगायत ईसाई, विश्वकर्मा ब्राह्मण ईसाई, गनीगा ईसाई और मदिवाला ईसाइयों को सूची में शामिल करने पर चिंता जताई।

उपमुख्यमंत्री की लोगों से अपील- सर्वे को लेकर घबराएं नहीं
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे इस सर्वे को लेकर घबराएं नहीं। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। हम सब ठीक करेंगे। किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। भाजपा और अन्य दल अफवाहें फैला रहे हैं। हमारी सरकार सबको न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हर घर तक जाएंगे और कानून के दायरे में रहकर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेंगे।

वीआर सुदर्शन ने आयोग को दिए हैं सुझाव
यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीआर सुदर्शन ने कोई सिफारिश की थी। सवाल का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समुदाय के नेता के रूप में, उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर आयोग को सुझाव दिए हैं। 

करंदलाजे ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला 
इस बीच, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने सर्वेक्षण को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘जब भी सिद्धारमैया असफल होते हैं, तो वे जाति का हथियार निकालते हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि 2013 से 2018 के बीच भी सिद्धारमैया ने लिंगायत और वीर शैवों को बांटने की कोशिश की थी और अब फिर वे जातियों को तोड़ने में लगे हैं। वोक्कालिगा, लिंगायत और गनीगा समुदाय को बांटने के बाद अब वह ईसाई रूप सामने लाए हैं। यह साजिश है ताकि हमारा कोटा छीना जा सके।

अपनी जाति-उपजाति से ऊपर उठकर एकजुट हों सभी हिंदू: करंदलाजे
करंदलाजे ने कहा, ‘अगर कोई ईसाई है तो उसे उसी रूप में दर्ज करना चाहिए। जो एससी/एसटी या ओबीसी से ईसाई धर्म में गए हैं, उन्हें अल्पसंख्यक वर्ग की सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन अब सुनियोजित तरीके से एससी/एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीना जा रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि समय आ गया है कि सभी हिंदू अपनी जाति और उपजाति से ऊपर उठकर एकजुट हों, वरना हम बंट जाएंगे। अंग्रेजों ने जो किया, वही मानसिकता इस सिद्धारमैया सरकार की भी है। हम इसे होने नहीं देंगे।

Leave a Reply

Next Post

'जंग में आधुनिक बने रहने को रोज कुछ नया लाना होगा'; अंतरिक्ष-साइबर युद्ध नीति पर बोले सीडीएस चौहान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 20 सितंबर 2025। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अंतरिक्ष और साइबर युद्ध के लिए हथियारों के विकास के लिए नीतिगत कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम