सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नालगोंडा 05 जूून 2026। तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मिरयालगुडा क्षेत्र के कलाकावाड़ा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक घर में आग लगने के बाद सिलेंडर विस्फोट हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, एक लड़की और एक लड़का शामिल हैं।

अधिकारियों ने क्या जानकारी दी?

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, सिलेंडर विस्फोट के कारण तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आग लगने और सिलेंडर फटने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Next Post

त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जून 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय त्रिपुरा दौरे के दूसरे दिन आज भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। साथ ही शाह उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा वे राज्य में एक महत्वपूर्ण होटल […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग