गिरफ्तारी वारंट से बेफिक्र रूसी राष्ट्रपति, पहली बार यूक्रेन के मारियूपोल शहर पहुंचे पुतिन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मार्च 2023। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। रूस पर दुनियाभर के कई देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तक जारी कर दिया है। लेकिन इन सबके बावजूद पुतिन पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। रविवार को पुतिन अचानक से यूक्रेन के मारियुपोल शहर पहुंच गए। इस शहर पर रूसी सेना ने पूरी तरह से कब्जा कर रखा है। यूक्रेन के डोनेट्स्क राज्य में पड़ने वाले इस शहर पर पिछले साल मई से रूस का कब्जा है। 

कार चलाकर पूरा शहर घूमे, लोगों से बात भी की 
रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले क्रीमिया पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए अचानक यूक्रेन के मारियुपोल शहर पहुंच गए। पुतिन ने खुद कार चलाकर मारियुपोल शहर के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात भी की। मारियुपोल के समुद्र तट की भी जांच की। 

आईसीसी ने जारी किया है गिरफ्तारी वारंट 
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा- पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं। वो यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के अपराध के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि, रूस ने युद्ध अपराधों के आरोपों से इनकार किया है। वारंट पर यूक्रेन की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है। युद्धग्रस्त देश ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। वारंट के बाद अब पुतिन के सामने और भी मुश्किल चुनौतियां आने वाली हैं। 

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को इंदिरा सरकार की दिलाई याद, चीन की तारीफ पर घेरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मार्च 2023। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई नागरिक देश के बाहर जाता है तो उसके पास बोलने की आजादी है लेकिन इसके साथ ही इस आजादी के साथ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल