‘पूरी दुनिया प्रगति कर रही है, वहीं पड़ोसी देश…’, पाकिस्तान के सीएए पर की गई टिप्पणियों पर भड़कीं कबोज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क 16 मार्च 2024। भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई। साथ ही इसे गलत रिकॉर्ड बताया और कहा कि जहां पूरी दुनिया प्रगति कर रही है, वहीं पाकिस्तान एक मुद्दे पर ही फंस गया है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज उस समय भड़क गईं जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्लामाबाद के उच्चायुक्त ने अयोध्या में राम मंदिर और नागरिकता संशोधन अधिनियम का हवाला दिया। गौरतलब है, 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में शुक्रवार को पाकिस्तान ने ‘इस्लामोफोबिया से निपटने के उपाय’ प्रस्ताव को पेश किया था, जिसके पक्ष में 115 देशों ने मतदान किया था। जबकि भारत, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूक्रेन और ब्रिटेन सहित 44 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। 115 वोट पक्ष में पड़ने के बाद प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया था।

यह गलत रिकॉर्ड
इसी दौरान पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने अयोध्या में राम मंदिर और सीएए को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसका संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा, ‘एक प्रतिनिधिमंडल और उसके द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में सिर्फ यह ही कहा जा सकता है कि यह गलत रिकॉर्ड है। जहां पूरी दुनिया प्रगति कर रही है, वहीं पाकिस्तान एक मुद्दे पर ही फंस गया है।’

पाकिस्तान पर तीखे वार
अकरम ने अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक के साथ-साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम के कार्यान्वयन का भी उल्लेख किया था। कंबोज ने कहा, ‘मेरे देश से संबंधित मामलों पर इस प्रतिनिधिमंडल के सीमित और गुमराह दृष्टिकोण को देखना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है, खासकर जब महासभा एक ऐसे मामले पर विचार करती है जो पूरी सदस्यता से ज्ञान, गहराई और वैश्विक दृष्टिकोण की मांग करता है। शायद इस प्रतिनिधिनंडल के पास ज्ञान नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

विभिन्न धर्म के लोगों के बीच सद्भाव और आपसी समझ जरूरी, बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मार्च 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तेलंगाना पहुंची, यहां हैदराबाद में शुक्रवार शाम को कान्हा शांति वनम में वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव में शामिल हुईं और सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व शांति के लिए विभिन्न धर्मों और उनके अनुयायियों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल