सफेद झंडे की तरह जीवन को रखें बेदाग- रूद्रकुमार

indiareporterlive
शेयर करे

नवागांव-सल्का में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए पीएचई मंत्री

5 गांवों में नलजल एवं पाईप लाईन विस्तार और हर घर में मुफ्त नल कनेक्शन देने की घोषणा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 14 जनवरी 2021। जैतखंभ में लगा हुआ सफेद झंडा साफ, सुंदर, स्वच्छ बेदाग होता है। इसी तरह अपने जीवन में वाणी, आत्मा और शरीर को स्वच्छ, बेदाग रखें तभी जीवन सफल है। यही संत गुरू घासीदास बाबाजी का संदेश भी है। यह उद्गार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री रूद्रकुमार ने आज कोटा विकासखण्ड के ग्राम नवागांव-सल्का में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में व्यक्त किया।

पीएचई मंत्री रूद्रकुमार ने नवागांव-सल्का में सिद्ध बाबा दलहा पहाड़ के नीचे आयोजित 7 दिवसीय आस्था मेला का शुभारंभ किया। परिसर में विधायक निधि से निर्मित नये सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया और और जन सहभागिता से बनाये गये नये जैतखंभ में पूजा अर्चना कर बाबा जी से प्रदेश के खुशहाली के लिये प्रार्थना की।

इस अवसर पर रूद्रकुमार ने कहा कि बाबा गुरूघासीदास जी ने सत्य, अहिंसा और समानता का मार्ग दिखाया। बाबा जी का यह संदेश था कि जीवन में ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे दूसरों को तकलीफ हो। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लोग पूजा अर्चना कर बाबा जी का आशीर्वाद लेने आते हैं, साथ ही मेले का आनंद भी उठाते हैं। विगत 21 वर्षों से आयोजित इस मेले में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक साथ देखकर उन्हें याद आ रहा है कि उनके द्वारा निकाले गये सतनाम संदेश यात्रा में केवल सतनामी समाज ही नहीं, बल्कि कुर्मी, ब्राम्हण, साहू, मुस्लिम, सिख आदि समाज के लोग भी जुड़े और संदेश यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर बाबाजी का आशीर्वाद लिया है। वही दृश्य इस मेले में भी दिखाई दे रहा है, जहां विभिन्न समाजों के लोग मिल-जुलकर पूजा अर्चना करते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं।

इस अवसर पर रूद्रकुमार ने मेला स्थल पर पानी टंकी निर्माण के साथ-साथ पाईप लाईन विस्तार की घोषणा की और मेला समिति को आवश्यक सामग्री खरीदने के लिये 25 हजार रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। पीएचई मंत्री ने ग्राम पंचायत नवागांव-सल्का, अमाली, लमकेना और धूमा में नल जल और पाईप लाईन विस्तार की घोषणा की तथा खैरझिटी में नल जल के साथ-साथ बोर स्थापित करने की घोषणा भी की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक घर में नल का मुफ्त कनेक्शन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाईप लाईन का विस्तार होगा तो महिलाओं को सबसे ज्यादा सहूलियत होगी। पीएचई मंत्री ने बताया कि नगर पंचायत कोटा में 18 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित होने वाले जल आवर्धन योजना का टेंडर हो गया है तथा दस दिन के भीतर कार्य चालू हो जाएगा। इस योजना से कोटा शहर में पानी की समस्या नहीं होगी। इस अवसर पर कोटा विधायक श्रीमती रेणु जोगी भी उपस्थित थी। श्रीमती जोगी ने दलहा पहाड़ के उपर मंच निर्माण के लिये 2 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव, राजमहंत दीवान चंद सोनवानी, बसंत अंचल सहित सतनामी समाज एवं अन्य समाजों के सदस्य, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के दौर में भी साउथ के इस हीरो के दिखीं फैंस की दीवानगी, फिल्म ने पहले दिन कमाए 53 करोड़ !

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरोना वायरस की वजह से फिल्मों पर मानों फुल स्टॉप सा लग गया था, लेकिन धीरे-धीरे फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने लगी। एक-एक करके बड़े स्टार्स की फिल्में भी सिनेमाघरों में उतरने लगी हैं। इसी बीच तमिल सिनेमा के सुपरस्टार ‘थलापति विजय’ (Thalapathy Vijay) की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक