अगले तीन माह में 50 प्रतिशत से अधिक राजस्व प्रकरणों को निराकृत करें राजस्व अधिकारी – कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य

indiareporterlive
शेयर करे

समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धमतरी 13 अक्टूबर 2020। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों को कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने निर्देशित किया है कि नामांतरण, बंटवारा के दस प्रतिशत से अधिक प्रकरण एक माह से अधिक चलना नहीं चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को नियमित रूप से तहसील कार्यालय का दौरा करने कहा, जिससे कि राजस्व न्यायालय के प्रकरणों को जल्दी निपटने में सहूलियत हो। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को साफ तौर पर कहा है कि हर हाल में अगले तीन माह में 50 प्रतिशत से अधिक प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने कहा कि, पटवारी प्रतिवेदन और फड़ बंटवारा प्रतिवेदन दस दिनों के भीतर पटवारी प्रस्तुत करे। उन्होंने राजस्व मामलों को गंभीरतापूर्वक और त्वरित गति से निपटाने पर बल दिया।

जिले में दूसरे चरण का धान चबूतरा निर्माण अब दस नवम्बर तक करना होगा, इसके तहत 151 चबूतरा बनाया जाना है तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार प्राथमिकता से इसे पूरा करना है। कलेक्टर श्री मौर्य ने आज समय सीमा की बैठक के दौरान सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरा करने के निर्देश दिए तथा गोबर खरीदी के लिए शेड निर्माण कराने भी कहा है। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी को प्रतिदिन धान चबूतरा निर्माण की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कलेक्टर ने उन्होंने ब्लॉक में लोगों की समस्या सुलझाने के लिए छोटे-छोटे शिविर लगाने के निर्देश एसडीएम को दिए। साथ ही एसडीएम को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि 31 अक्टूबर तक गिरदावरी का सत्यापन किया जाना है, अतः इस कार्य में पटवारियों को लगा दिया जाए। उन्होंने हाल में हुई बारिश से फसल क्षति का आंकलन कर प्रधानमंत्री फसल बीमा तथा जरूरत के हिसाब से आर.बी. सी. 6-4 के प्रकरण जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। साथ ही किसानों को फसल क्षति से बचाने में उपयोग की जाने वाली दवा की उचित सलाह देने कृषि अमले को क्षेत्र का नियमित रूप से दौरा करने कहा है। बैठक में खाद्य और सम्बन्धित विभाग को कलेक्टर ने कहा कि इस खरीफ मौसम में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां अभी से शुरू कर दे।

बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना के प्रति जागरूकता लाने सघन अभियान चलाया जाएगा। इसमें मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल के शिक्षक, सचिव इत्यादि कीे सहभागिता से लोगों को समझाईश दी जाएगी। इस मौके पर कलेक्टर ने कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी अधिकारियों को कार्यालयों में तथा क्षेत्र का दौरा करते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की हिदायत दी है। साथ ही समय-समय पर हाथ को धोने अथवा सेनिटाईज करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा कर अधिकारियों को इन्हें जल्द निपटाने के निर्देश दिए। मौके पर वनमंडलाधिकारी अमिताभ बाजपेई, अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी और वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत इत्यादि ब्लॉक से बैठक में जुड़े रहे।

Leave a Reply

Next Post

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित होगी वर्ष 2021 के शासकीय डायरी एवं कैलेण्डर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 अक्टूबर 2020। वर्ष 2021 के लिए शासकीय डायरी एवं कैलेण्डर के मुद्रण की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गयी है। इसी सन्दर्भ में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासकीय […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां