शरद पवार की उम्र को लेकर अजित ने कसा तंज तो लालू ने किया पलटवार, बोले- राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 जुलाई 2023। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव गुरुवार को मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही विपक्षी एकता पर भी बात की। वहीं, राहुल गांधी को शादी करने की दी गई सलाह पर आरजेडी प्रमुख ने कहा कि पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि अगले साल होने वाले चुनाव में उन्हें अच्छी खासी सीटें मिलेंगी। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर भी बात की। उन्होंने शरद पवार के राजनीति से रिटायरमेंट पर हो रही बहस को लेकर उनका समर्थन किया है। लालू ने कहा कि बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर नहीं होता है। 

दरअसल, हाल ही में बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी को अपनी पार्टी बताने के बाद कहा था कि शरद पवार की उम्र हो गई है। उनके रिटायरमेंट का समय हो गया है। लालू ने उनकी इसी टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि भतीजे के कहने से शरद पवार रिटायर नहीं होंगे। उन्होंने पूछा कि क्या कोई बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर होता है?  राजनीति में कोई रिटायरमेंट नहीं होता। वहीं, विपक्षी एकता पर लालू ने कहा कि 17 दलों के लोग एकजुट हो रहे हैं। भाजपा को जो कहना है कहने दो। उनका सफाया हो जाएगा। शरद पवार एक मजबूत नेता हैं, लेकिन यह सब उनके भतीजे का काम है, उसका क्या असर होगा। उन्होंने कहा कि अगली बैठक हमारी बेंगलुरु में होगी। 

इसके अलावा, पत्रकारों ने जब राजद प्रमुख से विपक्ष की ओर से पीएम के चहरे और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को शादी करने की दी गई सलाह के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जो भी पीएम बनता है, उसे पत्नी के बिना नहीं रहना चाहिए। पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के चुनावों में गठबंधन को कम से कम 300 सीटें मिलेंगी।

Leave a Reply

Next Post

वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा देने की तैयारी! सांसदों, विधायकों के लिए अलग टोल लेन बनाने की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरु 06 जुलाई 2023। कर्नाटक में सांसदों, विधायकों और एमएलसी के लिए टोल प्लाजा पर अलग लेन बनाने की मांग उठी है। विधायकों ने इस मामले को कर्नाटक विधानसभा में उठाया तो विधानसभा स्पीकर यूटी खादेर ने राज्य के पीडब्लूडी मंत्री को नेशनल हाईवे अथॉरिटी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां