पीएम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रज्ज्वल जैसे अत्याचारी को मिले कठोर सजा, कांग्रेस सरकार ने भगाया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रज्ज्वल रेवन्ना जैसे लोगों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई जानी चाहिए। ऐसे अत्याचारियों को सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग करते हुए कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए। मोदी ने कहा, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर जेडीएस सांसद को देश से बाहर जाने में मदद की। यही नहीं, वोक्कालिगा बहुल क्षेत्र में चुनाव होने के बाद वीडियो को जारी कराया।

ऐसे राजनीतिक खेल बंद होने चाहिए : राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया, भारत सरकार को खबर भी नहीं दी। मतलब साफ है कि यह राजनीतिक खेल था। वे जानते हैं कि वीडियो तब के हैं, जब वे गठबंधन में थे। हालांकि, यह मेरा मुद्दा नहीं है। मेरा मुद्दा यह है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। ऐसे राजनीतिक खेल बंद होने चाहिए। -नरेंद्र मोदी

मुसलमान सोचें…कांग्रेस राज में क्यों हुई दुर्दशा 
पीएम मोदी ने कहा, मुसलमानों को सोचना चाहिए कि कांग्रेसराज में उनकी इतनी दुर्दशा क्यों हुई। उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए। देश आगे बढ़ रहा है…आपके समाज को कमी महसूस हो रही है, तो सोचना चाहिए कि सरकार की योजनाओं का फायदा कांग्रेस के राज में मिला है क्या? आपके मन में जो है कि सत्ता पर हम बैठाएंगे, हम उतारेंगे…इसमें आप अपने बच्चों का भविष्य बिगाड़ रहे हैं। 

विदेशी शक्तियां कर रहीं चुनाव प्रभावित करने की कोशिश
मोदी ने कहा, विदेशी शक्तियां भारत में लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। यह सिर्फ राय देने से ज्यादा है, पर एक बात साफ है कि ऐसे प्रयास अंतत: असफल होंगे। मुझे लगता है कि यह विरोध सिर्फ चार जून तक रहेगा, उसके बाद इन लोगों के पास न तो शक्ति होगी, न ही अस्तित्व रहेगा। सिर्फ देश की शक्ति और हमारे उज्ज्वल लोकतंत्र का अस्तित्व रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

भविष्य की दिशा में इसरो का बड़ा कदम, तैयार हो रहा है लिक्विड ऑक्सीजन से चलने वाला सेमी-क्रायोजेनिक इंजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू 07 मई 2024। भविष्य में लॉन्च किए जाने वाले अंतरिक्ष यानों के लिए इसरो ने एक बड़ी जानकारी दी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा 2,000 किलोन्यूटन के सेमी क्रायोजेनिक इंजन को तैयार किया जा रहा है। यह इंजन लिक्विड ऑक्सीजन (एलओएक्स) […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए