आंध्र प्रदेश: गो सम्मेलन में शामिल हुए बाबा रामदेव, बोले- ‘गाय को घोषित किया जाए राष्ट्रीय पशु’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 01 नवंबर 2021। गाय को एक बार फिर से राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठी है। इस बार योग गुरु बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। बाबा रामदेव का यह बयान तब सामने आया है, जब वह रविवार को आंध्र प्रदेश में गो महा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

टीटीडी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीटीडी ट्रस्ट की ओर से भी यह प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मांग करता हूं कि जल्द ही वह गाय को लिखित तौर पर देश का राष्ट्रीय पशु घोषित करें। 

बाबा रामदेव ने कहा कि गायों के लिए पतंजलि पीठम की ओर से गो संरक्षण अभियान चलाया गया है। हम गायों की सुरक्षा और संरक्षण में सबसे आगे हैं। इस दौरान योग गुरु ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उन्हें टीटीडी गो महासम्मेलन की जानकारी दी थी। उन्होंने हिंदू धर्म के प्रचार के लिए टीटीडी अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी की भी सराहना की। 

Leave a Reply

Next Post

सीमा विवाद: सीडीएस बिपिन रावत ने कहा- भारतीय सेना को विवादित सीमाओं पर सालभर तैनात रहने की जरूरत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 नवंबर 2021। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि चीन और पाकिस्तान की क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं को देखते हुए भारतीय सशस्त्र बलों को सतर्क रहना होगा। साथ ही विवादित सीमाओं और तटीय क्षेत्रों में साल भर तैनात रहने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ