एलोपैथिक दवा का प्रभाव मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को किया तलब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मार्च 2024। एलोपैथिक दवा प्रभाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और बालकृष्ण को तलब किया है. इस मामले पर आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया और बाबा रामदेव से पूछा क्यों न कोर्ट की अवमानना के तहत कार्रवाई की जाए. अदालत ने कहा पहली नजर में दोनों ने कानून का उल्लंघन किया है. इस मामले में अब अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी। पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद और इसके प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को नोटिस जारी करते हुए पूछा था कि अपने उत्पादों के विज्ञापन और उनकी औषधीय प्रभावकारिता के बारे में न्यायालय में दिए गए कंपनी के शपथपत्र का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करने को लेकर उनके खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया था कि वह उस विज्ञापन पर पतंजलि के खिलाफ उठाए गए कदमों पर अदालत को स्पष्टीकरण दे, जिसमें मधुमेह, बीपी, थायराइड, अस्थमा, ग्लूकोमा और गठिया आदि जैसी बीमारियों से “स्थायी राहत, इलाज और उन्मूलन” का दावा किया गया था.

इस साल फरवरी में सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद को रोगों के उपचार के लिए अपने उत्पादों का विज्ञापन करने से अगले आदेश तक रोकते हुए कहा था कि ‘‘पूरे देश के साथ छल किया गया है.’ न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति ए. अमानुल्लाह की पीठ ने पतंजलि आयुर्वेद और इसके अधिकारियों को उपचार की किसी भी पद्धति के खिलाफ प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी तरह का कोई बयान देने के खिलाफ आगाह भी किया था।

पतंजलि को लगाई थी फटकार

29 नवंबर 2023 को पतंजलि आयुर्वेद के विज्ञापनों पर आपत्ति जताने वाली इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई थी. पतंजलि और रामदेव के बयानों और विज्ञापनों में एलोपैथी और उसकी दवाओं व टीकाकरण के विज्ञापनों के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्र की पीठ ने पतंजलि द्वारा एलोपैथ को लेकर भ्रामक दावे और विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए पतंजलि को फटकार लगाई थी।

Leave a Reply

Next Post

29 मार्च को पैन इंडिया रिलीज होगी सुपर स्टार रवि किशन की फिल्म “महादेव का गोरखपुर”

शेयर करेहली बार अमेरिका के 12 थियेटर में रिलीज होगी भोजपुरी की यह फिल्म पैन इंडिया में सबसे अधिक सिनेमाघरों में दिखेगा रवि किशन की फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का जलवा इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा मुंबई 19 मार्च 2024। भोजपुरी सुपर स्टार सह सांसद रवि किशन की फिल्म “महादेव […]

You May Like

अपने 600वें टेस्ट में जीता भारत: गॉल में श्रीलंका को 165 रन से हराया....|....सड़क सुधार में उज्जैन ने बनाया रिकॉर्ड....|....लखनऊ में चांदी का आवरण हटाने की मांग पर कांवड़ियों ने मोहान रोड किया जाम, एंबुलेंस भी फंसी....|....युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय....|....आज मां दंतेश्वरी के दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु....|....केरल के दो नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स का CJI ने किया उद्घाटन....|....स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख निर्माण में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल....|....उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा....|....कांवड़ यात्रा में युवती पर हमला कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल-वंदना राजपूत....|....आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों से जबरन रैप वॉक करवाना महिला सम्मान पर हमला, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई