बार्ज पी305: 186 जिंदगियां बचीं, 26 की मौत, 61 की तलाश जारी, पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 मई 2021। ताउते तूफान के ताडंव के बीच मुंबई से 175 किलोमीटर दूर समुद्र में बार्ज पी-305 पर फंसे 273 लोगों में से 186 को नौसेना के बहादुर जवानों ने बचा लिया गया है। 26 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 61 लोग अब भी लापता हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत व तलाश अभियान जारी है। नौसेना ने बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। इस घटना के मद्देनजर पीएम मोदी ने अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही, हालात का जायजा लिया।

नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि ताउते तूफान के तांडव के बीच मुंबई के समुद्र में फंसे 4 जहाजों पर सवार 713 लोगों में से 620 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि 713 कर्मियों को ले जा रहे तीन बार्ज और एक ऑयल रिग सोमवार को समुद्र में फंस गए थे। इनमें 273 लोगों को ले जा रहा बार्ज पी305, 137 कर्मियों को ले जा रहा जीएएल कंस्ट्रक्टर और एसएस-3 बजरा शामिल है, जिसमें 196 कर्मी मौजूद थे। साथ ही ‘सागर भूषण’ ऑयल रिग भी समुद्र में फंस गया था, जिसमें 101 कर्मी मौजूद थे। इसमें से बार्ज P305 डूब गया है, जिस पर सवार 61 लोग अभी भी लापता हैं, जिन्हें बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

 
पी305 : लापता लोगों की तलाश जारी

नौसेना की ओर से बुधवार को बताया गया कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए उसके जवानों ने बार्ज पी305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया है। वहीं 26 शव भी बरामद किए हैं। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह तक पी305 पर मौजूद 186 कर्मियों को बचा लिया गया है। आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता इन लोगों को लेकर मुंबई बंदरगाह लौट रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि आईएनएस तेग, आईएनएस बेतवा, आईएनएस ब्यास, पी81 विमान और हेलीकॉप्टरों की मदद से लापता लोगों को ढूढ़ने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। नौसेना ने बताया कि दो अन्य बार्ज तथा एक ऑयल रिग पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। बता दें कि ये बार्ज चक्रवात ताउते के गुजरात तट से टकराने से कुछ घंटे पहले मुंबई के पास अरब सागर में फंस गए थे।

जीएएल कन्स्ट्रक्टर: सभी 137 लोगों को बचाया 

नौसेना और तटरक्षक बल ने बार्ज ‘जीएएल कन्स्ट्रक्टर’ में मौजूद 137 लोगों को मंगलवार तक बचा लिया था। यह कोलबा पॉइंट से 48 नॉटिकल मील उत्तर की ओर फंस गया। यहां बचाव के लिए इमरजेंसी नौका वाटर लिली भेजी गई। इसके अलावा सीजीएस, सम्राट भी यहां मदद के लिए पहुंचे।

बार्ज एसएस-3 और सागर भूषण में फंसे सभी लोगों को बचाया

पिवाव पोर्ट से 50 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में सागर भूषण पर 101 लोग और बार्ज एसएस-3 पर 196 लोग फंसे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि बार्ज एसएस-3 पर मौजूद 196 लोग और ऑयल रिग सागर भूषण पर मौजूद 101 लोग सुरक्षित हैं।ओएनजीसी तथा एससीआई के पोतों के जरिए इन्हें तट तक सुरक्षित लाया जा रहा है। बचाव एवं राहत कार्यों में मदद के लिए क्षेत्र में आईएनएस तलवार भी तैनात है।

Leave a Reply

Next Post

टूलकिट मामला: एनएसयूआई ने संबित पात्रा और रमन सिंह के खिलाफ मामला कराया दर्ज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 मई 2021। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने कथित टूलकिट मामले में जालसाजी का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इन नेताओं के खिलाफ एआईसीसी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं