प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सचिन तंवर, जानिए इनका राजस्थान कनेक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

झुंझुनू 18 अगस्त 2024। प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन सबसे महंगे खिलाड़ी बने सचिन तंवर राजस्थान पुलिस में बतौर उपनिरीक्षक तैनात हैं। उन्हें तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा। ईरान के मोहम्मद रेजा शादलोई चियानेह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2.07 करोड़ रुपए में खरीदा। नीलामी के पहले दिन आठ खिलाड़ियों ने एक करोड़ का आंकड़ा पार किया। सचिन और चियानेह के अलावा गुमान सिंह, पवन सहरावत, भरत, मनिंदर सिंह, अजिंक्य पवार और सुनील कुमार भी नीलामी में 1 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाले खिलाड़ी रहे।

सचिन ने प्रो कबड्डी के छह सीजन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सचिन इस समय राजस्थान पुलिस में बतौर उपनिरीक्षक तैनात हैं। सचिन तंवर के निजी सचिव संदीप सिंह तंवर ने बताया कि प्रो कबड्डी के अब तक के कुल 11 सीजन में पवन सहरावत 2.60 करोड़ रुपये के सबसे बड़े कॉन्ट्रेक्ट पर रहे हैं, लेकिन इस सीजन में सचिन तंवर के लिए सबसे ज्यादा बोली लगी है।

एशियाड में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं सचिन

सचिन झुंझुनू जिले के बढ़बर गांव के निवासी हैं। उन्होंने कक्षा पांचवीं से ही कबड्डी सीखनी शुरू कर दी थी और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। खेल के प्रति दीवानगी ने सचिन को नए मुकाम तक पहुंचाया है। वे 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। सीजन 11 के लिए उन्हें सबसे अधिक कीमत मिलने के बाद गांव व परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Next Post

पूरा देश अग्निपथ योजना को अपना अपार समर्थन दे रहा: राजनाथ सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अग्निपथ योजना के लिए देश के भारी समर्थन की प्रशंसा की, जिसमें रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के कदमों और एक प्रमुख रक्षा निर्यातक के रूप में इसकी उभरती […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस