झारखंड एयर एंबुलेंस हादसे की हो गहन जांच, टीएमसी ने उठाई मांग; सात लोगों की गई थी जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 24 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को पड़ोसी राज्य झारखंड में हुए एयर एंबुलेंस हादसे की गहन और पारदर्शी जांच की मांग की। इस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट C90 एयर एंबुलेंस सोमवार शाम को झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान यह विमान चतरा जिले के बरियातू पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

टीएमसी ने कहा- भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके उपाय किए जाने चाहिए

  • टीएमसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा, ‘झारखंड के चतरा जिले में एयर एंबुलेंस का दुखद हादसा, जिसमें सभी सात लोगों की जान चली गई, गहरे शोक का विषय है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और इस कठिन घड़ी में उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं।’
  • पार्टी ने आगे कहा, ‘हम संबंधित प्राधिकरणों से आग्रह करते हैं कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहन और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।’
  • विमान ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और करीब 7:30 बजे लापता हो गया। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।
  • रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि खराब मौसम हादसे का संभावित कारण हो सकता है, हालांकि वास्तविक वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 10,000 से अधिक उड़ानें रद्द; कई राज्यों में आपातकाल घोषित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 24 फरवरी 2026। अमेरिका के उत्तरपूर्वी हिस्से में एक शक्तिशाली बर्फीले तूफान ने कहर बरपाया है। मैरीलैंड से लेकर मेन तक के इलाके भारी बर्फ की चादर में ढक गए हैं। इस भीषण मौसम के कारण शनिवार से मंगलवार के बीच 10,000 से अधिक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल