झारखंड: जज की संदिग्ध मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान, सरकार से एक हफ्ते में मांगा जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जुलाई 2021। झारखंड के धनबाद में जज की संदिग्ध मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने मुख्य सचिव और डीजीपी से 1 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी। बेंच ने कहा कि देश भर में न्यायिक अधिकारियों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं। हम उनकी सुरक्षा के व्यापक विषय पर सुनवाई करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि हाल ही में अदालत परिसर के अंदर और बाहर न्यायिक अधिकारियों और वकीलों पर हमले के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा के मुद्दों पर विचार करने की जरूरत है। 

जज को ऑटो ने मारी टक्कर

गौरतलब है कि गुरुवार को धनबाद में मार्निंग वॉक के दौरान जज उत्तम आनंद को ऑटो ने कुचल दिया था, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है उससे एक साजिश के तहत देखा जा रहा है। घटना के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए जज की मौत के मामले में सुनवाई की। इस दौरान हाईकोर्ट में डीजीपी मौजूद रहे। इस मामले में चीफ जस्टिस की बेंच ने डीजीपी से कहा कि अगर पुलिस जांच करने में असफल रहती है तो यह मामला सीबीआई को जा सकता है। डीजीपी ने खंडपीठ को आश्वस्त किया है कि एसआईटी गठित किया गया है और जल्द ही केस सुलझा लिए जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

बड़ा फैसला: पंजाब में आबादी के अनुसार तय होगा अनुसूचित जातियों के कल्याण का सालाना बजट, अगले सत्र में पेश होगा विधेयक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 30 जुलाई 2021। पंजाब में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए उनकी आबादी के अनुपात के अनुसार सालाना बजट में व्यवस्था करने का कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बाबत कैबिनेट में नया बिल लाने के फैसले को मंजूरी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल