जस्टिन ट्रूडो को कनाडा कोर्ट ने दिया झटका, पहली बार 2 खालिस्तानियों के खिलाफ सुनाया बड़ा फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जून 22024। कनाडा के एक कोर्ट ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को बड़ा झटका देते हुए  खालिस्तान समर्थकों पर हवाई यात्रा बैन को सही करार दिया है। बता दें  कि  एक तरफ कनाडा की संसद खालिस्तानी आतंकी की बरसी पर उसे श्रद्धांजलि दे रही है, वहीं दूसरी तरफ कनाडा की कोर्ट ने माना है कि निज्जर के दो सहयोगी को प्लेन में नहीं चढ़ने देने का फैसला सही था। खालिस्तानी नेताओं द्वारा प्लेन को हाईजैक करने जैसी आशंका वाली रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। पहली बार कनाडा की एक अदालत ने देश की ‘उड़ान-प्रतिबंधित’ सूची से बाहर किए जाने की 2 खालिस्तानियों की अपील को खारिज कर दिया है।

कोर्ट ने दो सिख चरमपंथियों के प्रयास को यह कहते हुए नाकाम कर दिया कि यह संदेह करने के लिए ‘पुख्ता आधार’ हैं कि वे आतंकवादी घटना को अंजाम देने के वास्ते परिवहन सुरक्षा या हवाई यात्रा के लिए खतरा होंगे। कोर्ट ने फैसले सुनाते हुए भगत सिंह बराड़ और पर्वकर सिंह दुलाई की अपील को खारिज कर दिया। अपील में निचली अदालत के सुरक्षित हवाई यात्रा अधिनियम को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने अपील खारिज करते हुए कहा, हमने उन संदेहों को उचित आधार माना है जिनमें उनके हवाई यात्रा करने के दौरान प्लेन को हाईजैक या कोई अपराध करने की आशंका जताई थी। बता दें कि हवाई यात्रा बैन की सूची में खालिस्तानी अलगाववादी निज्जर भी शामिल था। खालिस्तान समर्थकों के लिए कनाडा एक सुरक्षित स्थान के तौर पर देखा जाता है।

कनाडा के नेताओं ने खुले तौर पर खालिस्तानियों का समर्थन किया है। इन्हीं वजहों के चलते भारत और कनाडा के रिश्ते में तनाव चल रहा  है। इन सभी के बावजूद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत से रिश्ते सुधारने की इच्छा जताई थी और अब कनाडा की कोर्ट ने माना है कि खालिस्तान नेताओं से प्लेन को खतरा है।वहीं कनाडा की संसद में बुधवार को निज्जर की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि दी गई।

अब सवाल यह है कि न्यायालय और काउंटी की संसद दो अलग-अलग भाषा में कैसे बोल सकती हैं।आखिर कनाडा के कितने चेहरे हैं। काउंटी की संसद में निज्जर को श्रद्धांजलि देने के ठीक बाद कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा कि भारत के साथ कई बड़े मुद्दों पर समन्वय है और वह भारत की नई सरकार के साथ आर्थिक रिश्तों और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करना चाहते हैं।  ट्रूडो का ये बयान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली बातचीत के कुछ दिनों के बाद आया है. ट्रूडो ने पिछले साल हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद, उसकी हत्या में भारतीय एजेंट के हाथ होने की संभावना जताई थी।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से की मुलाकात, दोनों देशों के बीच...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 जून 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ शनिवार को व्यापार और संपर्क सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए व्यापक बातचीत की। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शुक्रवार से दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक