नागा साधुओं ने दिलाया भारत को वैश्विक सम्मान, महाकुंभ 2025 में स्वास्थ्य पहल के लिए फ्रांस में मिला सम्मान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 जून 2025। पूज्य नागा साधुओं ने ‘नागा सन्त नेत्र परीक्षण’ (Naga Saint Eye Test)  के माध्यम से भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है यह एक प्रभावशाली जनस्वास्थ्य अभियान था, जिसे फ्रांस में आयोजित कान्स लायंस इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी 2025 में हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में सिल्वर लायन पुरस्कार से नवाज़ा गया। यह पहल गोदरेज कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) और आईबेट्स फाउंडेशन के सहयोग से चलाई गई, जो डायबिटीज और रोकी जा सकने वाली अंधता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यरत एक सामाजिक संस्था है।

भारत में लगभग 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिनमें से 60% लोगों को यह पता ही नहीं होता। डायबिटीज,  रोकी जा सकने वाली अंधता का प्रमुख कारण भी है। गोदरेज क्रिएटिव लैब द्वारा विकसित ‘नागा संत नेत्र परीक्षण’ अभियान इस गंभीर समस्या को सांस्कृतिक रूप से जुड़ाव वाले और साहसी तरीके से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश थी। इस अभियान में नागा साधुओं के आध्यात्मिक प्रभाव और उनकी मौजूदगी का उपयोग करते हुए उन्हें “जीवित नेत्र परीक्षण चार्ट” की तरह प्रस्तुत किया गया। उनके शरीर पर देवनागरी लिपि में मोटे हिंदी अक्षर लिखे गए थे। जो लोग इन अक्षरों को पढ़ नहीं पाए, उन्हें मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर की ओर भेजा गया। यह पहल प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के त्रिवेणी संगम स्थल पर महाकुंभ 2025 के दौरान आयोजित की गई थी। गोदरेज क्रिएटिव लैब की ग्लोबल हैड स्वाति भट्टाचार्य ने कहा, “सबसे जटिल मानवीय समस्याओं के सबसे सरल समाधान हो सकते हैं। जब नागा साधु समुदाय ने हमारी बात मानी, वहीं से हमारी जीत शुरू हो गई थी। अब यह जीत आईबेट्स फाउंडेशन को वैश्विक पहचान दिलाएगी। हमारी सोच दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले से निकलकर, दुनिया के सबसे बड़े रचनात्मक मंच तक पहुंच गई है।

आईबेट्स फाउंडेशन के फाउंडर डॉ. निशांत कुमार ने कहा, “डायबिटीज के कारण होने वाली रोकी जा सकने वाली अंधता मेरे दिल के बेहद करीब का विषय है। गोदरेज कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स और गोदरेज क्रिएटिव लैब के साथ मिलकर, हमने इस संदेश को केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे ज़मीन पर प्रभावशाली कार्य में बदला। नागा साधुओं को जीवित नेत्र चार्ट के रूप में प्रस्तुत करना लोगों की कल्पना और भावनाओं को छू गया। कान्स में मिला यह पुरस्कार इस नवाचार की वैश्विक मान्यता है, जो जीवन और दृष्टि दोनों को बचा रहा है। 600 मिलियन से अधिक लोगों तक पहुंच और 4 लाख से अधिक नेत्र परीक्षणों के साथ, ‘नागा सन्त नेत्र परीक्षण’ महाकुंभ 2025 की सबसे बड़ी जनस्वास्थ्य पहलों में से एक बन गया। परंपरा और आस्था को आधार बनाकर,  गोदरेज कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और आईबेट्स फाउंडेशन ने इस गम्भीर स्वास्थ्य समस्या को सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन में उठाया—एक ऐसा प्रयास जिसने लोगों के दिल और नज़र, दोनों को छू लिया।

Leave a Reply

Next Post

क्या निकिता रावल अपनी अगली फिल्म में साउथ सुपरस्टार रवि प्रकाश के साथ नजर आएंगी!

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 जून 2025। लोकप्रिय अभिनेत्री, निर्माता और होस्ट निकिता रावल, जो फिल्मों, ओटीटी और संगीत वीडियो में अभिनेत्री के रूप में अपने काम से मनोरंजन के स्तर को बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में साउथ सुपरस्टार रवि प्रकाश […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं