‘भारत की तरफ आंख उठाई तो सरहद पार भी नहीं छोड़ेंगे’ ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर बोले राजनाथ सिंह

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मई 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सेना के जवानों ने जिस अद्वितीय सटीकता, बेहतरीन तालमेल और तीनों सेनाओं के बीच मजबूत समन्वय का प्रदर्शन किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानक बन गया है।

हर चुनौती से निपटने को तैयार हैं हमारे जवान

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प, तैयारी और सैन्य क्षमता का शक्तिशाली प्रतीक है। यह अभियान दिखाता है कि भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में निर्णायक कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ऑपरेशन सिंदूर बना सैन्य ताकत और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक

उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के आत्मनिर्भरता अभियान की दिशा में लगातार बढ़ते कदमों का प्रमाण है। रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी क्षमता और तकनीक के बढ़ते उपयोग ने देश की सैन्य ताकत और लचीलापन दोनों को मजबूत किया है। रक्षा मंत्री ने इससे संबंधित 59 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है।  इस वीडियो में उन्होंने चेतावनी दी है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं की सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी।

ऑपरेशन सिंदूर के हुए आज एक साल

भारत की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को शुरू हुए आज एक साल हो गए हैं। 22 अप्रैल 2025 को जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी तो पाकिस्तान की इस नापाक साजिश और उसकी हरकतों को भारत ने यूं ही नजरअंदाज नहीं किया, बल्कि एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। 7 मई की तड़के सुबह भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। भारतीय बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद नौ आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर सटीक एयरस्ट्राइक की। इसमें कई आतंकी मारे गए और आतंकी ढांचों को तबाह कर दिया गया। भारत के इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, पानीहाटी में बम फेंका, पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 07 मई 2026। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के पनिहाटी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम फेंके जाने से कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। यह हमला शुभेंदु अधिकारी के लंबे समय से निजी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार