सेना ने फिर लहराया परचम, गनर्स टीम ने सफलतापूर्वक पूरी की माउंट कांग यात्से-II की चढ़ाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 सितम्बर 2023। लद्दाग की दुर्गम चोटियों में से एक माउंट कांग यात्से-II पर एक बार फिर सेना ने अपना परचम लहराया है। यहां आठ भारतीय सेना की टीम ने चढ़ाई कर उपलब्धि हासिल की है। इस टीम का गनर्स है, जिसने सियाचिन की सेना पर्वतारोहण संस्थान के त्वावधान में 19-20 सितंबर को माउंट कांग यात्से-II (6223 मीटर) सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की है।

एक्स पर पोस्ट कर की खुशी जाहिर
सेना ने एक्स पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की और लिखा कि एक चुनौती, एक अवसर, एक संकल्प! आर्मी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, सियाचिन के तत्वावधान में आठ भारतीय सेना “गनर्स” की एक पर्वतारोहण टीम ने 19-20 सितंबर 2023 को माउंट कांग यात्से -II (6223 मीटर) पर चढ़कर एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की।

एक साल भी पहले इस इकाई ने की थी चढ़ाई
इससे पहले भी सेना के जवानों ने इस दुर्गम चोटी पर चढ़ाई की है। एक साल पहले 30 अगस्त को भी  14 सदस्यीय पर्वतारोही दल ने लद्दाख के जांस्कर पर्वत की दुर्गम चोटियों में से एक माउंट कांग यात्से-1 की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की थी। इसमें डाह डिवीजन की थानपीर ब्रिगेड की मालौन गुरखा इकाई शामिल थी जिसके 14 सदस्यीय दल ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को श्रद्धांजलि देने के लिये इसे अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Next Post

 अरुणाचल के खिलाड़ियों की एशियाड में भाग लेने की संभावनाएं खत्म, वीजा बना समस्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चीन की हरकत के बाद अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वूशु खिलाड़ियों के हांगझोऊ एशियाई खेलों में भाग लेने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। चीन ने अरुणाचल प्रदेश की तेगा ओनिलु, लामगु मेपुंग और वांगसू न्येमान को नत्थी वीजा जारी किया है। भारत सरकार […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग