ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर फिर साधा निशाना, बोलीं- राज्य के खिलाफ साजिश कर रहे कुछ लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 14 नवंबर 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली से पैसा नहीं चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बंगाल के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

यह है पूरा मामला
ममता बनर्जी ने सोमवार (14 नवंबर) को बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बंगाल में बैठे हैं और यहां खाते हैं, लेकिन बंगाल के खिलाफ ही साजिश रचते हैं। वे कहते हैं कि दिल्ली से बंगाल को पैसा नहीं मिल रहा है। बंगाल को दिल्ली से पैसा नहीं चाहिए। बंगाल अपने पैरों पर खड़ा होने में सक्षम है। हमारा स्वाभिमान हमारे किए सबसे अहम है और यह हम दिल्ली को छीनने नहीं देंगे। 

ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग राज्य के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। साथ ही, तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। टीएमसी सुप्रीमो ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि जिन लोगों ने अपनी गलतियां मान ली हैं, उन्हें उसे सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए। अगर कोई गलत कृत्यों में शामिल है तो उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी व खरगे ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 नवंंबर 2022। आज पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेता नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं