भारत पैसे लगाकर जा रहा, हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे, चंद्रयान-3 पर पाकिस्तान के लोगों का रिएक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अगस्त 2023। भारत ने बुधवार को चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग करवाकर इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है जबकि चांद की सतह को छूने वाला चौथा देश। भारत की इस शानदार उपलब्धि पर दुनिया भर के मीडिया ने देशवासियों को बधाई दी है। भारत के चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पाकिस्तान के लोगों का रिएक्शन सामने आया है। वहां की आवाम का कहना है कि पाकिस्तान भी चांद पर पहुंच गया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वहां के लोग कह रहे हैं कि हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं।

‘हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं’
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तान के लोग तो पहले से ही चांद पर रहे हैं। वीडियो में भारत के चांद पर पहुंचने के बाद पाकिस्तान के लोगों से राय ली जा रही है, तभी एक व्यक्ति ने कहा कि भारत तो पैसे लगाकर चांद पर जा रहा है। हम तो पहले से ही चांद पर पर रह रहे हैं, क्या आपको पता नहीं।

शख्स का बातें सुनकर वहां खड़े अन्य लोग भी चौंक गए फिर पूछा कैसे, तो उस आदमी ने लोगों से पूछा क्या चांद पर पानी है? नहीं ना यहां भी नहीं है। उसने आगे कहा कि वहां गैस है? नहीं है ना, यहां भी नहीं है। शख्स ने कहा कि चांद पर न पानी है, न गैस है और न बिजली। यह सब यहां (पाकिस्तान) में भी नहीं है। इस वीडियो को @Joydas नाम की ID ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा है- पाकिस्तानी लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर हमेशा टॉप क्लास का होता है। ये चंद्रयान पर। वीडियो को अभी तक करीब 18.7K बार देखा जा चुका है। 

Leave a Reply

Next Post

कुल्लू में ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 8 बहुमंजिला इमारतें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 24 अगस्त 2023। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार रात हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई और कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने के अलावा 400 से अधिक सड़कें अवरूद्ध हो गईं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल