यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2,500 प्रदर्शक, 500 विदेशी खरीदार करेंगे शिरकत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक, ‘उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला’ (यूपीआईटीएस) में 2,500 से अधिक प्रदर्शक, 500 विदेशी खरीदार और पांच लाख से ज्यादा आगंतुक शामिल होंगे।

29 सितंबर तक चलेगा शो 
बता दें कि यूपीआईटीएस के तीसरे संस्करण का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जा रहा है, जो 29 सितंबर तक चलेगा। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि यह मंच उत्तर प्रदेश की उद्यमिता और कौशल को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है। नंदी ने दावा किया कि पिछले व्यापार मेला में प्रदर्शकों को तीन साल तक के कारोबारी ऑर्डर मिले थे जो दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।

आएंगे 70 देशों से प्रतिभागी
वहीं, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने बताया कि यूपीआईटीएस के पहले संस्करण में 70 देशों से प्रतिभागी आए थे, जबकि इस बार 80 से अधिक देशों से प्रतिनिधि आ रहे हैं। रूस इस बार भागीदार देश है। उन्होंने कहा कि राज्य में 96 लाख एमएसएमई हैं, जो इसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। व्यापार मेला में 2,200 से ज्यादा एमएसएमई स्टॉल लगाए गए हैं।

आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित 
समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के 20 छात्रों और एससी/एसटी उद्यमियों को भी आमंत्रित किया गया है। यूपीआईटीएस के आयोजन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी, मध्यम एवं हल्के वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही 24 से 29 सितंबर तक सुबह सात से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा क्षेत्र में ड्रोन, गुब्बारे और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

Leave a Reply

Next Post

भारत के सबसे भरोसेमंद फाइटर जेट मिग-21 की होगी ग्रैंड रिटायरमेंट सेरेमनी, इस एयरबेस से आखिरी बार भरेगा उड़ान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 सितंबर 2025। छह दशकों से भी अधिक समय से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की ताकत रहे रूसी मूल के प्रसिद्ध लड़ाकू विमान मिग-21 चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में सेवा मुक्त होने वाले हैं, जहां इस प्रतिष्ठित विमान को 60 साल […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस