जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की जांच के वास्ते परीक्षण यात्रा की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उधमपुर 28 जून 2023। वार्षिक अमरनाथ प्रारंभ होने के दो दिन पूर्व सुरक्षा तथा अन्य इंतजामों का जायजा लेने के लिए बुधवार को जम्मू से बनिहाल तक परीक्षण यात्रा आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने सुरक्षा वाहनों के काफिले की अगुवाई करते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में परीक्षण यात्रा आयोजित की। सिंह ने साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

जम्मू डिवीजन के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा अन्य ने अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू,उधमपुर तथा रामबन जिला प्रशासन द्वारा की गई सभी तैयारियों का जायजा लिया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरक्षा प्रतिष्ठान ने राजमार्ग में जम्मू से बनिहाल तक परीक्षण यात्रा आयोजित की ताकि सुरक्षा और अन्य इंतजामों का गहनता से जायजा लिया जा सके।” दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा के लिए 62 दिन की यात्रा एक जुलाई से प्रारंभ हो रही है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा।

Leave a Reply

Next Post

बर्लिन में विशेष ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदान प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी बोले- एथलीटों को बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि उनकी सफलता में देश समावेशिता की भावना का जश्न मनाता है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बर्लिन […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां