बर्लिन में विशेष ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का शानदान प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी बोले- एथलीटों को बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि उनकी सफलता में देश समावेशिता की भावना का जश्न मनाता है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बर्लिन में विशेष ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले और 76 स्वर्ण पदक सहित 202 पदक जीतने वाले हमारे असाधारण एथलीटों को बधाई। उनकी सफलता में, हम समावेशिता की भावना का जश्न मनाते हैं और इन उल्लेखनीय एथलीटों की दृढ़ता की सराहना करते हैं।”

भारत ने 26 जून को समाप्त हुए विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में अपने अभियान का अंत 76 स्वर्ण सहित 202 पदक के साथ किया। भारत ने इन खेलों में 76 स्वर्ण के अलावा 75 रजत और 51 कांस्य पदक भी जीते। भारतीय दल में 198 खिलाड़ी और यूनीफाइड साझेदार शामिल थे जिन्होंने 16 खेलों में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने ‘नाटो प्लस’ दर्जा लेने से किया इंकार, अमेरिकी सदन को रोकनी पड़ी कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 28 जून 2023। भारत ने ‘नाटो प्लस’ दर्जे में शमिल होने को लेकर अपनी मंशा साफ जाहिर कर दी है। इसके बाद अमेरिका ने भारत को ‘नाटो प्लस’ में शामिल करने की कवायद रोक दी है। ऐसा भारत के अपने रुख पर अडिग रहने के बाद […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह