बर्फबारी के कारण रेस्क्यू में बाधा

इंडिया रिपोर्टर लाइव
उत्तरकाशी, 27 सितंबर 2026। गंगोत्री गोमुख ट्रैक पर चीड़बासा से करीब दो किमी आगे कच्चीढांग के समीप हादसा हो गया। महाराष्ट्र के एक बुजुर्ग यात्री का पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह वन विभाग सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई सहित नदी के क्षेत्र मेेें खोजबीन की। लेकिन बुजुर्ग का कुछ पता नहीं लग पाया। साथ ही उस क्षेत्र में बर्फबारी होने के कारण टीम को रेसक्यू अभियान रोकना पड़ा।
गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र निवासी रामकुमार हनुमान गुप्ता उम्र 63 वर्ष अपने बेटे विशाल राम कुमार सहित अन्य दो लोगों के दीपक छोटेलाल, शिवसेवक मोतीलाल, निखिल सुरेश के साथ गोमुख ट्रैक के लिए रवाना हुए थे।
दोपहर बाद करीब 12 किमी ट्रैक करने के बाद कच्चीढांग के समीप अचानक उनका पैर फिसलने के कारण वह खाई के बाद नदी में जा गिरे। उसके बाद उनके बेटे सहित अन्य साथी देर शाम तक वापस लौटे। उन्होंने इसकी सूचना कनखू बैरियर पर वन विभाग की टीम सहित पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी। उसके बाद शनिवार सुबह वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहां पर नदी के आसपास के क्षेत्रों में रेसक्यू अभियान चलाया गया। लेकिन लगातार बारिश के साथ बर्फबारी के कारण अभियान को रोकना पड़ा। उसके बाद सभी लोग गंगोत्री लौट आए। रविवार को दोबारा अभियान चलाया जाएगा।


