टमाटर की बढ़ती कीमतों पर लगाम, अगले 3-4 दिनों में कीमतों में आएगी गिरावट…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2024। टमाटर की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में 50 स्थानों पर 65 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेचने की पहल की है। यह बिक्री नैशनल कोऑपरेटिव कंस्यूमर्स फेडरेशन (NCCF) की मोबाइल वैन के माध्यम से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में की जा रही है। सोमवार को उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि 7 अक्टूबर को दिल्ली में टमाटर का औसत भाव 90 रुपये प्रति किलो था, जबकि एक महीने पहले, 7 सितंबर को यह 43 रुपये प्रति किलो था। सालभर पहले के मुकाबले, जब टमाटर 27 रुपये प्रति किलो था, मौजूदा भाव में 233% से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। महाराष्ट्र में भी टमाटर के भाव में भारी उछाल देखा गया है। 7 अक्टूबर को महाराष्ट्र में औसत भाव 61.26 रुपये प्रति किलो था, जबकि एक महीने पहले यह 34.68 रुपये था। पिछले साल के मुकाबले यह भाव 213% से ज्यादा बढ़ा है। इतना ही नहीं 

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने NCCF की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि अगले 3-4 दिनों में टमाटर की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है। NCCF सीधे मंडियों से टमाटर खरीदकर इन वैन के माध्यम से कम कीमत पर बेच रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हर‍ियाणा में AAP पर ही चल गया झाडू, दिग्गजों की रैल‍ियां भी नहीं खुलवा सकीं खाता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हरियाणा 08 अक्टूबर 2024। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो गए हैं। राज्‍य की सभी 90 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में भारी पलटवार करते हुए बीजेपी की सरकार बनाती दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस को भारी झटका लग रहा है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल