बिलासपुर जिले में धान संग्रहण के लिए बनेंगे 308 नए चबूतरे : प्रथम चरण में 90 धान चबूतरों का हो चुका है निर्माण

indiareporterlive
शेयर करे

महात्मा गांधी नरेगा एवं 15वें वित्त योजना के अभिसरण से होगा निर्माण कार्य

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 29 अक्टूबर 2020। जिले में धान संग्रहण केन्द्रों में 308 नए चबूतरा का निर्माण किया जायेगा। प्रथम चरण में 30 स्थानों पर 90 धान संग्रहण चबूतरों का निर्माण किया जा चुका है। दूसरे चरण में बनने वाले धान चबूतरों का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं 15वें वित्त योजना के अभिसरण से होगा। इन कार्याें की स्वीकृति जिला पंचायत द्वारा दी गई है।

जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विभिन्न 30 धान संग्रहण केन्द्रों में 90 धान चबूतरों का निर्माण कार्य प्रथम चरण में कराया गया था। इसके उपरान्त अब दूसरे चरण में 308 धान चबूतरों का निर्माण कराया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा धान चबूतरा बनाने के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना से कार्य की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यो को 15वें वित योजना के राशि से अभिसरण द्वारा कराया जा रहा है। दूसरे चरण में 308 धान चबूतरों का निर्माण कराने की स्वीकृति 6 करोड़ रूपये की लागत से दी गई है। जनपद पंचायत बिल्हा में 142, कोटा में 24, मस्तूरी में 70 एवं तखतपुर में 72 चबूतरों का निर्माण किया जायेगा। महात्मा गांधी नरेगा योजना से होने वाले इस कार्य में ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा साथ ही धान उर्पाजन केन्द्रों में चबूतरा बन जाने से धान को सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे धान को खराब होने से बचाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

31 अक्टूबर को मनाया जायेगा राष्ट्रीय एकता दिवस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 29 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस 31 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देश के परिपालन में जिले के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं