अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- ग्रंथियों और पुजारियों को प्रतिमाह दिए जाएंगे 18,000 रुपये

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 दिसंबर 2024। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा करते हुए सोमवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में दोबारा सत्ता में आती है तो ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

इन चुनावों में ‘आप’ लगातार चौथी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उनकी अक्सर उपेक्षा की जाती है। देश में पहली बार, हम उन्हें समर्थन देने के लिए एक योजना शुरू कर रहे हैं जिसके तहत उन्हें 18,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पंजीकरण कल यानी मंगलवार से शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर वहां पुजारियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

प्रयागराज महाकुंभ से अयोध्या में 3 करोड़ भक्तों के रामलला के दर्शन करने का अनुमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 30 दिसंबर 2024। साल 2025 में प्रयागराज आयोजित होने वाले महाकुंभ में अयोध्या में 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसी के साथ ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अयोध्या में भी प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले करीब 10 प्रतिशत लोग […]

You May Like

अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे