पीएम मोदी G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने  पहुंचे ब्राजील, हुआ भव्य स्वागत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को ब्राजील पहुंचे, जहां वह G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मोदी नाइजीरिया की ‘‘सार्थक” यात्रा पूरी करने के बाद दक्षिण अमेरिकी देश पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की। मोदी के ब्राजील पहुंचने की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी G-20 ब्राजील शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने हवाई अड्डे पर मोदी के स्वागत की तस्वीरें भी साझा कीं। अपने आगमन की घोषणा करते हुए मोदी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गया हूं। मैं शिखर सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श और विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ सार्थक वार्ता करने का इंतजार कर रहा हूं।” ब्राजील में मोदी ‘ट्रोइका’ के सदस्य के रूप में 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी-20 ‘ट्रोइका’ का हिस्सा है। ‘ट्रोइका’ में वर्तमान, पूर्ववर्ती और अगले G-20 अध्यक्ष शामिल होते हैं और तीनों सदस्य जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी में एक दूसरे के साथ सहयोग करते हैं। मोदी के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन भी 18-19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल हैं।

अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना की यात्रा करेंगे। यह 50 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा होगी। मोदी ने शनिवार को नाइजीरिया से प्रस्थान के समय अपने वक्तव्य में कहा, ‘‘इस वर्ष, ब्राजील ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाया है। मैं ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के हमारे दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सार्थक चर्चाओं की आशा करता हूं। मैं इस अवसर पर कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान भी करूंगा।”

पिछले वर्ष भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान 55 देशों के अफ्रीकी संघ को जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करना और यूक्रेन संघर्ष पर गहरे मतभेदों को दूर करते हुए नेताओं की घोषणा तैयार करना इस शिखर सम्मेलन की प्रमुख उपलब्धि रहा। नाइजीरिया की अपनी यात्रा के दौरान मोदी को देश के राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (जीसीओएन) से सम्मानित किया गया, जिससे वह यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन गए। यह किसी देश द्वारा मोदी को दिया गया 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। अब तक ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी हस्ती रहीं जिन्हें 1969 में जीसीओएन से सम्मानित किया गया था। मोदी की नाइजीरिया यात्रा 17 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम अफ्रीकी देश की पहली यात्रा थी।  

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत, बीजेपी-कांग्रेस दफ्तरों में तोड़फोड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जिरीबाम 18 नवंबर 2024। मणिपुर के घाटी इलाकों में हिंसा और विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जिरीबाम जिले में गोलीबारी में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। साथ ही बीजेपी-कांग्रेस दफ्तरों में भीड़ ने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार