लॉकडाउनः बिल न दे पाए तो भी नहीं कटेगा बिजली-पानी, प्राइवेट सेक्टर के लोगों का वेतन भी नहीं कटेगा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ । कोरोना के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। हर राज्य अपने-अपने तरीके से कोरोना और लॉकडाउन की तैयारियां कर रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार अधिकारियों के साथ बैठक करके इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। हर रोज यूपी सीएम की बैठक हो रही है। रविवार को भी सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। योगी ने अधिकारियों को बैठक के बाद महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।

योगी ने कहा कि जो चुनौती हमारे राज्य पर आई है, पलायन के चलते हम नहीं चाहते कि बाकी राज्यों के सामने ये चुनौती आए। हर जिले में डीएम सामानों की एक लिस्ट बनाकर कीमतें निर्धारित करें। सीएम ने कहा कि जो जमाखोरी कर रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर करके सख्त कार्रवाई करें।

दिए गए ये मुख्य निर्देश
– 
उद्यम और संस्थान जो लॉकडाउन के चलते बंद हैं उन संस्थानों को उनके हर कर्मचारी को वेतन देना ही होगा। कर्मचारियों को वेदन दिलवाने की जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
– हर गरीब, दिहाड़ी मज़दूर को सरकार 1000 रुपये देगी, भले ही वह मजदूर प्रदेश के किसी भी कोने में हो। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उन मजदूरों को ढूंढकर उन तक मदद पहुंचाएं।
– पूरे प्रदेश में अल्प वेतन भोगी, श्रमिकों या गरीबों से मकान मालिक किराया ना लें। योगी ने कहा कि यह उनकी मानवीय अपील है। किसी की भी बिजली, पानी बकाए के चलते नहीं काटी जाएगी, बराबर आपूर्ति बनी रहेगी।
– यूपी में जो भी आ गए हैं, या पहले से रह रहे हैं, उनकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की है। योगी ने कहा कि ऐसे लोगों को भोजन, शुद्ध पानी, दवा देंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बाकी लोगों के स्वास्थ्य का कोई खतरा पैदा न हो।
– जो बाहरी राज्यों के कामगार हैं, उनकी दैनिक जरूरतों और आर्थिक जरूरतों की चिंता करने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों की होगी, ताकी वे अपने राज्यों के लिए पलायन ना करें।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज सिंह चौहान : कड़ा अनुशासन और सांगठनिक एकता है पहचान

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नयी दिल्ली । प्रदेश की सियासत के गलियारों में 11 दिसंबर 2018 की सुबह विधानसभा चुनाव के नतीजे आने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन शाम होते होते पूरा मंजर बदल गया। जनता ने भाजपा की जगह कांग्रेस को सत्ता सौंप दी, लेकिन निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां